शर्मिष्ठा पनोली मामला: इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली के सपोर्ट में आईं एक्ट्रेस और पॉलीटिशियन कंगना रनौत, कहा - उसे परेशान ना करें, तुरंत रिहा करना चाहिए

इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली के सपोर्ट में आईं एक्ट्रेस और पॉलीटिशियन कंगना रनौत, कहा - उसे परेशान ना करें, तुरंत रिहा करना चाहिए
  • इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली के सपोर्ट में आईं कंगना
  • कहा - उसे परेशान ना करें, तुरंत रिहा करना चाहिए
  • जाने पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हरियाणा के गुरुग्राम की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली लंबे समय से चर्चा में हैं। इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली को हाल ही में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से सोशल मीिया पर लोग उन्हें रिहा करने की मांग कर रहे हैं। अब बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत भी शर्मिष्ठा के सपोर्ट में आ गई हैं एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘उनको अब और परेशान करने या धमकाने की जरूरत नहीं है।’ वहीं इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली को रिहा करने की भी मांग की हैं तो चलिए जानते हैं की पूरा मामला क्या है और कहां से शुरू हुआ।

कंगना रनौत ने किया शर्मिष्ठा का सपोर्ट

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शर्मिष्ठा को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैं मानती हूं कि शर्मिष्ठा ने अपने वीडियो में कुछ अनुचित शब्दों को इस्तेमाल किया, लेकिन ऐसे शब्द आजकल कई युवा यूज कर रहे हैं। शर्मिष्ठा ने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है तो ये काफी होना चाहिए। इसलिए उसे अब और अधिक धमकाने या परेशान करने की जरूरत नहीं है, उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।'


यह भी पढ़े -थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ल्ड, टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं भारत की नंदिनी गुप्ता

कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली ?

बता दें कि शर्मिष्ठा पनोली एक लॉ की छात्रा होने के साथ फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। शर्मिष्ठा ने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चुप रहने वाले बॉलीवुड स्टार्स पर सवाल खड़े किए थे। इस वीडियो में वो कुछ अनुचित शब्दों का यूज करती नजर आई थी। जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचनाओं हुई वहीं विवाद बढ़ता देख उन्होंने माफी मांगी और वीडियो डिलीट कर दिया था। लेकिन फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Created On :   1 Jun 2025 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story