So Long Valley controversy: बीते दिन फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ के प्रीमियर में हंगामे के बाद, एक्ट्रेस रूचि गुज्जर समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

- बीते दिन फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ के प्रीमियर में हंगामे के बाद
- एक्ट्रेस रूचि गुज्जर समेत 6 लोगों पर केस दर्ज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस और मॉडल रुचि गुज्जर ने एक शो की स्क्रीनिंग के दौरान निर्माता-निर्देशक मान सिंह को चप्पल सी मारती हुई दिख रही हैं। साथ ही वह भड़कती हुई नजर आ रही हैं और गुस्से में कई सारे आरोप लगाती भी दिख रही हैं। वीडियों में रुचि ने निर्माता पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाती दिख रही हैं। अब फिल्म निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ 24 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस रूचि गुज्जर के खिलाफ भी मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मुंबई की अम्बोली पुलिस ने फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' के निर्माता मान लाल सिंह की शिकायत पर रूचि गुज्जर समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
रुचि पर लगे हैं ये आरोप
रूचि पर आरोप है कि वो प्रीमियर शो के दौरान अपने निजी सुरक्षा गार्ड के साथ बिना अनुमति के सिनेमाघर में घुसी और हंगामा किया। उन्होंने गाली-गलौज की और फिल्म के प्रीमियक में बाधा डालने की कोशिश की। ये घटना 25 जुलाई को अंधेरी सिनेपोलिस सिनेमा में हुई, जहां रात 9 बजे फिल्म का प्रीमियर शो आयोजित था। शिकायतकर्ता मान लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ का निर्माण 2023 से चल रहा था। 25 जुलाई को इसकी आधिकारिक रिलीज थी। लेकिन प्रीमियर शो से ठीक पहले, रात करीब 8:40 बजे, रूचि गुज्जर चार महिला और कुछ बॉडी गार्ड के साथ सिनेमा हॉल पहुंचीं वो बिना किसी निमंत्रण या अनुमति के अंदर घुस गईं।
इन पर भी दर्ज हुई शिकायत
इस घटना में मदीना सैयद, फरजाना शेख, शबनम सलीम, रुकसार शेख और सोराब फारूक शेख का नाम भी एफआईआर में शामिल किया गया है। अम्बोली पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों से पूछताछ की गई है और पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस देकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया है। फिलहाल, अम्बोली पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज सहित अन्य सबूतों की भी छानबीन की जा रही है।
Created On :   27 July 2025 12:23 PM IST