प्रोमो रिलीज: कौन बनेगा करोड़पति सीजन16 का शानदार प्रोमो हुआ रिलीज, दर्शकों की भारी डिमांड पर इस दिन शुरू होगा शो

कौन बनेगा करोड़पति सीजन16 का शानदार प्रोमो हुआ रिलीज, दर्शकों की भारी डिमांड पर इस दिन शुरू होगा शो
  • कौन बनेगा करोड़पति का शानदार प्रोमो हुआ रिलीज
  • दर्शकों की भारी डिमांड पर इस दिन शुरू होगा शो
  • इस दिन से शुरु होगा रजिस्ट्रेशन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति' भारत के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। ये एक ऐसा शो है, जो न केवल दर्शकों का मनोरंजन करता है बल्कि लोगों का ज्ञान भी बढ़ाता है और उन्हें करोड़पति बनने का मौका भी देता है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस क्विज शो को पिछले 23 सालों से होस्ट कर रहे हैं। अब बिग बी ‘कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन लेकर आ रहे हैं। जिसका नया प्रोमो सोनी टीवी के सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज कर दिया गया है। फैंस प्रोमो देख कर बेहद ही एक्साइटेड हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं की शो की शुरूआत कब से होने वाली है।

यह भी पढ़े -बिग बी ने 'जागृति' गीत को याद कर कहा, दुनिया 'परमाणु हथियार' के ढेर पर बैठी है

सोनी ने रिलीज किया प्रोमो

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का प्रोमो रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया है। सोनी टीवी ने केबीसी का पुराने सीजन का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ बताया गया है कि शो अब अपने नए सीजन के साथ फिर से लौट रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- ऐसा प्यार मिला की लौट रहे हैं फिर एक बार 'कौन बनेगा करोड़पति'।

भारी डिमांड पर शुरू हो रहा शो

वीडियो की शुरुआत केबीसी के पिछले सीजन के लास्ट एपिसोड से होती है, जिसमें बिग बी बड़ी दुख के साथ दर्शकों से अलविदा कहते सुनाई दे रहे हैं। वहीं आगे सुनाई देता है कि- हर आरंभ का अंत तय है। मगर आपका प्यार जब अनंत हो तो हर अंत के बाद शुभारंभ निश्चित है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे दर्शकों को भरपूर प्यार मिलने और उनकी भारी डिमांड के बाद एक बार फिर शो का नया सीजन लाया जा रहा है।

यह भी पढ़े -मुंबई में समुद्र के नीचे टनेल देखकर दंग रह गए अमिताभ बच्चन

इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

इस वीडियो के साथ मेकर्स ने शो के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख भी रिवील कर दी है। शो में हिस्सा लेने के लिए कंटेस्टे्ंट्स को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। शो के रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं। अमिताभ बच्चन की वापसी की खबर सुनकर सोशल मीडिया यूजर अपनी-अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "केबीसी का नया सीजन लाने के लिए धन्यवाद।" दूसरे यूजर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "अमिताभ सर वापस आ गए हैं।"

यह भी पढ़े -बिग बी, चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन समेत कई फिल्मी हस्तियों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं

Created On :   16 April 2024 10:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story