फिल्म कलेक्शन: शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के आते ही ‘फाइटर’ का खेल हुआ खत्म, पहले दिन कर डाला इतना कलेक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के आते ही ‘फाइटर’ का खेल हुआ खत्म, पहले दिन कर डाला इतना कलेक्शन
  • शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के आते ही ‘फाइटर’ का खेल हुआ खत्म
  • पहले दिन कर डाला इतना कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद और कृति सेनन की लव कैमिस्ट्री काफी फैंस का दिल जीत रही हैं। फिल्म एक रोबोट और साइंटिस्ट की इम्पॉसिबल लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन स्क्रिन शेयर करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही वहीं अब शाहिद कृति की फिल्म रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई बेहद ही कम हो गई है। तो चलिए जानते हैं पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा है।

पहले दिन का कलेक्शन

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं। इसी के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की ओपनिंग काफी ठंडी रही है। वहीं अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के पहले दिन 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वही खबरों के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘फाइटर’ का 16 दिनों का कुल कलेक्शन अब 189.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।

यह भी पढ़े -आईएएनएस रिव्यू 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में अनोखी दिखीं इंसान और रोबोट की लव स्टोरी, गुदगुदाने वाली फैमिली कॉमेडी

जानिए फिल्म की स्टार कास्ट

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म मे कृति सेनन एआई रोबेट का कैरेक्टर प्ले कर रही है। फिल्म के हीरो शाहिद कपूर रोबोट प्रोग्रामर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। मूवी में फैंस को इंसान और रोबोट की लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है। मूवी की स्टार कास्ट में दोनों कलाकारों के साथ ही धर्मेंद और डिंपल कपाड़िया भी अहल रोल प्ले करते दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी को अराधना शाह और अमित जोशी ने डाटरेक्ट किया है। फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े -शाहिद कपूर ने विराट कोहली के वायरल वीडियो को मजेदार तरीके से किया रीक्रिएट


Created On :   10 Feb 2024 5:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story