भोजपुरी सिनेमा: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का ये गाना नंबर वन पर कर रहा ट्रेंड, वीडियो के जरिए फैंस का जताया आभार

  • खेसारी का नया गाना मचा रहा 'धमाल'
  • रानी के साथ खेसारी आम बेचते नजर आए

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का गाना एक बार फिर धमाल मचा रहा है। जी हां, हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया गाना यूट्यूब पर तहलका मचाया हुआ है। सुपरस्टार का न्यू सॉन्ग पूरे इंडिया में टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। जिस पर खेसारी लाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और फैंस का आभार जताया है।

बता दें कि, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जब भी नया गाना अपने फैंस के बीच रिलीज करते हैं तो चर्चा का विषय बन ही जाता है। ठीक कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिल रहा है। खेसारी लाल यादव अपने नए गाने में आम को खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर फैंस भी जमकर प्यार लूटा रहे हैं।

नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है गाना

खेसारी लाला यादव के नए गाने के बोल "आम के स्वाद" है। जिस पर दर्शकों का खासा प्यार देखने को मिल रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह गाना यूट्यूब के म्यूजिक कैटेगरी में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की मशहूर डांसर रानी से आम खरीदते दिखाई दे रहे हैं। वहीं रानी भी अपने लुक्स और डिजाइनिंग ड्रेस से फैंस का दिल जीतती हुए नजर रही हैं।

खेसारी के नए गाने पर कमेंट्स की बाढ़

खेसारी का ये नया गाना यूट्यूब चैनल 'वेब म्यूजिक' पर 14 जून को रिलीज किया गया था। रिलीज के चार दिनों के अंदर ही इस गाने को 6.1 मिलियन ( 61 लाख ) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं गाने को करीब 3 लाख लोगों ने लाईक किया है। जबकि इस गाने के कमेंट बॉक्स में 60 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट्स किए हैं। जिनमें कुछ फैंस ने अपने सुपरस्टार के लिए काफी मजेदार कमेंट्स लिखे हैं। रंजीत नाम के एक फैन ने लिखा, "जो तुफानों से पलते जा रहा है वहीं दुनिया बदलती जा रही है आप सभी लोग हमारे खेसारी भैया पर हमेशा अपना प्यार बनाए रखें।" कुछ ऐसा ही बादशाह नाम के एक दूसरे फैन ने लिखा, "क्या गाना है यार, सुनकर मन गदगद हो गया। हमारा ट्रेंडिंग स्टार जब भी गाता है ना दिल जीत लेता है और करोड़ों फैंस के दिल पर राज करता है।" सत्य शुक्ला नाम के फैन ने लिखा, "ब्लॉकबस्टर सॉन्ग।"

खेसारी ने फैंस का जताया आभार

इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक को डायरेक्ट प्रियांशु सिंह ने किया है। अपने गाने को ट्रेंड करता देख खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और चाहने वालों से आने वाले दिनों में प्रोजेक्ट्स पर ऐसे ही प्यार बरसाने की गुजारिश की है।

Created On :   18 Jun 2023 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story