बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान सोशल मीडिया से करते हैं करोड़ो की अर्निंग, जानिए किसके पास सबसे ज्यादा पैसे

बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान सोशल मीडिया से करते हैं करोड़ो की अर्निंग, जानिए किसके पास सबसे ज्यादा पैसे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक है। इस शो को लाखों करोड़ो फैंस है। इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका पहला सीजन साल 2021 में ऑन एयर हुआ था। 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' इस समय अपने लास्ट स्टेज पर चल रहा है। 14 अगस्त को इस सीजन के विनर घोषित कर दिया जाएगा। फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए जमकर वोट कर रहे हैं। वीकेंड के वार पर नोमिनेशन के बाद अब बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और एल्विश यादव आखिरी दावेदार हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर हर तरफ यूट्यूबर्स अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की चर्चा हो रही है दोनों ही बिग बॉस में छाए हुए हैं। दोनों ही जीत के लिए पक्के कंटेस्टेंट हैं। लेकिन अगर ये शो नहीं भी जीतते हैं तो भी दोनों यूट्यूब से इतनी कमाई कर लेते हैं कि आपको जानकर हैरानी होगी-

मिलियन्स में है दोनों के फॉलोअर्स

अभिषेक मल्हान अपने फैंस के बीच 'फुकरा इंसान' के नाम से फेमस है। वहीं एल्विश को उनके फैंस उनके इस यूनिक नाम से ही जानते हैं। शो में भी सलमान खान ने एल्विश के नाम पर रिएक्ट किया था। अभिषेक की बात करें तो सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों लोग फॉलो करते हैं इंस्टा पर 4.6 मिलियन तो यूट्यूब पर 7.42 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते है। वहीं एल्विश की बात करें तो उनके यूट्यूब पर 16 मिलियन, इंस्टा पर 11.6 मिलियन और फेसबुक पर 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

एल्विश के पास है कई महंगी गाड़ी

हरियाणा के रहने वाले 25 साल के फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव ने साल 2016 में अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू की थी। एल्विश यादव ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली है। घर में आते ही उन्होंने बवाल मचा दिया है। हर कोई एल्विश का काफी पसंद भी कर रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 25 साल की उम्र में एल्विश यादव करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। एल्विश के पास हरियाणा के गुरुग्राम में 14 करोड़ का चार मंजिला आलीशान घर है। इसके साथ ही एल्विश के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। जिसमें पोर्श 718 बॉक्स्टार कार और फॉर्च्यूनर शामिल है। एल्विश की नेटवर्थ 50 करोड़ के करीब है।

तीन चैनल चलाते हैं अभिषेक

अभिषेक मल्हान यूट्यूब पर फुकरा इंसान नाम का चैनल बनाकर पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं। उनके भाई निश्चय मल्हान भी एक यूट्यूबर हैं, जिनके चैनल का नाम है ट्रिगर्ड इंसान। उनकी बहन प्रेरणा मल्हान भी वंडर्स हब के नाम से यू ट्यूब चैनल चलाती हैं। इन्हीं दोनों से मोटिवेट होकर साल 2019 मे अभिषेक मल्हान ने यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएट करना शुरू किया। उन्होंने पहला वीडियो अलग अलग रुपये में मिलने वाली वॉटर बोतल पर बनाया, जो काफी हिट रहा। इसके अलावा अभिषेक फुकरा इंसान लाइव और फुकरा इंसान शॉर्ट्स के नाम से भी चैनल चलाते हैं।

अभिषेक नेथवर्थ

अभिषेक मल्हान ने इतनी जल्दी करोड़ों की नेटवर्थ खड़ी कर ली है। उनकी नेटवर्थ 7 से 10 करोड़ के बीच बताई जाती है। वो हर महीने अपने वीडियोज से ही 20 से 25 लाख रु. तक कमा लेते हैं। अपनी कमाई से अभिषेक मल्हान ने जैगुआर एफ पेस एसयूवी खरीदी है, जिसकी कीमत भारत में ही करीब 80 लाख रु. है।

Created On :   8 Aug 2023 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story