अपकमिंग फिल्में: इस साल क्रिसमस होने वाला है खास, क्योंकि 'एनिमल' से लेकर 'डंकी' तक ये फिल्में सिनेमाघरों में मचाने वाली है धमाल

इस साल क्रिसमस होने वाला है खास, क्योंकि एनिमल से लेकर डंकी तक ये फिल्में सिनेमाघरों में मचाने वाली है धमाल
  • क्रिसमस होने वाला है खास
  • 'एनिमल' से लेकर 'डंकी' तक ये फिल्में होने वाली है रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिसंबर का महीना फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद ही खास होने वाला है। दिसंबर में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की धमाकेदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एक दिसंबर को सिनेमाघरों में विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सैम बहादुर' और रणबीर कूपर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज हो रही है। फैंस इन दोनों की फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। इसके बाद इस महीने में शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी भी रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस साल क्रिसमस के खास मौके पर कौन कौन सी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म एनिमल

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। संदीप को सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले वह 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की भी शानदार एक्टिंग फैंस को दिखने वाली है। फिल्म में रणबीर का इंटेंस लुक बेहद इंप्रेसिव है।

फिल्म सैम बहादुर

विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विक्की के अलावा एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। सान्या मल्होत्रा फिल्म में विक्की की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी वहीं, फातिमा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। फिल्म में विक्की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में नजर आएंगे। सैम मानेकशॉ भारत के पहले फील्ड मार्शल थे जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

फिल्म जोरम

फिल्म 'जोरम' भी लंबे समय से चर्चा में है। ये फिल्म दिसंबर 8 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक पिता की भूमिका निभाई है, जो अपनी तीन महीने की बेटी को बचाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर भाग रहे हैं।

फिल्म डंकी

फिल्म जवान की सफलता के बाद अब फैंस शाहरुख खान की फिल्म डंकी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फाइनली अब ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। शाहरुख खान की फिल्म डंकी में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। राजकुमार हिरानी उर्फ राजू हिरानी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी कई ब्लाकबॉस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। बता दें कि, उन्होंने अपने 20 साल के करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।

फिल्म सलार

प्रभास की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'सालार' भी इसी दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म शाहरुख खान की डंकी के साथ ही 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के बाद निर्देशक प्रशांत नील ने अब प्रभास की सालार पर दांव खेला है। ये फिल्म भी बेहद ही खास होने वाली है।

Created On :   28 Nov 2023 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story