चंकी पांडे को नहीं पसंद 13 साल बड़े बॉयफ्रेंड से अनन्या का रिश्ता? अनन्या को बताया सिंगल, बॉयफ्रेंड को लेकर बेटी को दी ये सलाह

चंकी पांडे को नहीं पसंद 13 साल बड़े बॉयफ्रेंड से अनन्या का रिश्ता? अनन्या को बताया सिंगल, बॉयफ्रेंड को लेकर बेटी को दी ये सलाह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर्स की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में है। ये चर्चा तब शुरू हुई जब कॉफी विद करण में करण जौहर ने इस ओर इशारा किया कि एक पार्टी में अनन्या और आदित्य एक कॉर्नर में खड़े बातें कर रहे थे। इसके बाद दोनों को मनीष मल्होत्रा की पार्टी में भी एक साथ स्पॉट किया गया था। कुछ समय पहले भी दोनों को करण जौहर के घर पर एक डिनर पार्टी में एक साथ देखा गया था। वहीं दोनों मनीष मल्होत्रा के लिए एक साथ रैंप पर भी चले थे। तब भी लोगों को उनके बीच केमिस्ट्री दिखाई दी थी।

वहीं दोनों के यूरोप विकेशन के बाद दोनों का रिश्ता कंफर्म माना जा रहा है। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है। ऐसे में कई बार उनके रिश्तों को प्री प्लांड बताते हुई सवाल खड़े हुए हैं। लेकिन अब अनन्या के पिता चंकी पांडे ने बेटी के आदित्य संग रिश्ते पर रिएक्ट किया है।

चंकी पांडे ने कही ये बात

जब भी अनन्या पांडे और आदित्य रॉय की साथ में पिक्चर्स आती हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। फैंस ने इस रिश्ते को कंफर्म मान लिया है तो वहीं अनन्या के पिता चंकी इस रिश्ते से ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि उन्होंने जवाब देते हुए अनन्या को सिंगल बता दिया। एक इंटरव्यू में चंकी ने कहा, जब आप ग्लैमर इंडस्ट्री में होते हैं तो ऐसी चीजें होती रहती हैं।

उन्होंने आगे कहा, इस तरह की खबरें उड़ना तय होता है और इसे कोई नहीं रोक सकता। बाद में जब उनसे पूछा गया कि उनकी बेटी के साथ ऑन स्क्रीन-ऑफ स्क्रीन दोनों में कौन अच्छा लगेगा तो चंकी ने आदित्य का नाम लेने से परहेज करते हुए शुरुआत टाइगर श्रॉफ से की। उन्होंने कहा पति-पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन के साथ भी अनन्या अच्छी लग रही थीं। इसके साथ ही अनन्या की तारीफ करते हुए चंकी ने कहा कि उनकी अब तक की जर्नी शानदार रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

आदित्य और अनन्या को साथ में बाहों में बाहें डाले साथ में छुट्टी बिताते हुए स्पॉट किया गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि, बी टाउन के इस न्यू कपल की खूबसूरत तस्वीरें को मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की था। तस्वीरों में दोनों ट्विनिंग करते नजर आए थे। इसके बाद दोनों को पुर्तगाल के किसी रेस्टोरेंट में साथ वक्त बिताते देखा गया था। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ ड्रिंक का मजा लेते नजर आए थे। कपल का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें रूमर्ड कपल पुर्तगाल की सड़कों पर किक स्कूटर चलाते देखे गए।

प्री-प्लांड है दोनों का रिलेशनशिप?

कुछ दिन पहले ये भी खबरों सामने आई थी कि, ये रिलेशनशिप की प्लानिंग पहले से ही हो गई थी। क्योंकि आदित्य ने धर्मा कॉर्नर स्टोन एजेंसी को ज्वाइन किया है। वहीं करण जौहर की ये टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी अनन्या के भी डील्स हैंडल करती है। आदित्य और अनन्या के रिश्ते को लेकर फैंस के बीच बनते बज को देखते हुए, कंपनी ने ये फैसला लिया कि दोनों को पावर कपल की तरह प्रमोट किया जाए। हालांकि ये अभी नहीं कहा जा सकता कि ये रिश्ता फेक है या नहीं। टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ने आदित्य-अनन्या को साथ लेकर कई प्रोजेक्ट्स भी प्लान कर लिए हैं। ताकि उनकी मार्केट वैल्यू को बढ़ाया जा सके।

Created On :   4 Aug 2023 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story