मिस वर्ल्ड 2025: ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इंडिया की इन मिस वर्ल्ड के जवाबों ने दिलाया इंडिया को मिस वर्ल्ड का ताज, जाने किस से क्या पूछा

ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इंडिया की इन मिस वर्ल्ड के जवाबों ने दिलाया इंडिया को मिस वर्ल्ड का ताज, जाने किस से क्या पूछा
  • ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक
  • इंडिया की इन मिस वर्ल्ड के जवाबों ने बनाया उन्हें मिस वर्ल्ड
  • जाने किस से क्या पूछा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस साल मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता की मेजबानी भारत कर रहा है। तेलंगाना सरकार इस आयोजन के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 7 मई से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का आज 31 मई को ग्रैंड फिनाले है। भारत की तरफ से नंदिनी गुप्ता ने कॉम्पिटिशन में भाग लिया है और वे फिनाले में पहुंच गई हैं। 1951 से आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में अभी तक 6 भारतीय महिलाएं इस खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में सभी स्तर पर प्रतियोगी को आंका जाता है, जिसमें उनकी सुंदरता, कॉन्फिडेंस और इंटेलिजेंस लेवल शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि, ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इंडिया की इन मिस वर्ल्ड के इन जवाबों ने दिलाया उन्हें ताज-

रीता फारिया

1966 वो साल था, जब भारत ने पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। और इस खिताब को जीतने वाली महिला थी रीता फारिया, जो एक डॉक्टर हैं। रीता से जूरी ने सवाल किया कि वो डॉक्टर क्यों बनना चाहती हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा भारत देश में स्त्री रोग विशेषज्ञ की जरूरत है। फिर उनसे सवाल किया गया कि भारत में तो बहुत सारे बच्चे जन्म लेते हैं, तो फारिया ने जवाब दिया कि इसी संख्या को कम करने की कोशिश करनी है।


डायना हेडन

इसी कड़ी में 1997 में डायना हेडन मिस वर्ल्ड की विजेता बनीं। एक्ट्रेस से प्रतियोगिता के दौरान पूछा गया की खिताब जीतने के बाद मिले पैसों का वो क्या करेंगी, क्या वह दान करेंगी। इसके जवाब में डायना ने कहा कि वो अपनी प्राइज मनी को किसी को दान नहीं करेंगी, बल्कि इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करेंगी और अपनी पसंद पर खर्च करेंगी।


ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी साल 1994 में मिस वर्ल्ड के खिताब को अपने नाम किया था। ऐश्वर्या से जूरी सदस्यों ने सवाल किया था कि वह मिस वर्ल्ड बनकर वह क्या करेंगी और एक मिस वर्ल्ड में क्या खास होना चाहिए। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि खिताब जीतने के बाद वह अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। साथ ही कहा कि विजेता एक सच्चा और निष्पक्ष इंसान होना चाहिए, जो किसी में भेदभाव ना करता हो।


युक्ता मुखी

साल 1999 में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की युक्ता मुखी के सिर पर विजेता का ताज सजा। उनसे जूरी ने सवाल किया कि उनका फेवरेट फूड क्या है और अगर वो दुनिया में कुछ बन जाए, तो किस देश में घूमना चाहेंगी। इसके जवाब में युक्ता ने कहा कि वह 20 सालों से भारतीय खान खाती आ रही हैं और आगे भी यही खाती रहेंगी, क्योंकि वो इससे बोर नहीं हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह ब्रिटिश एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न बनना चाहेंगी और उन्होंने पेरिस, फ्रांस घूमने की इच्छा जताई।


प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में इस खिताब को अपने नाम किया था और भारत का मान बढ़ाया था। प्रियंका से प्रतियोगिता के दौरान सवाल किया गया कि इस प्रतियोगिता को लेकर उन पर दबाव कैसा है और वो सबसे सफल महिला किसे कहती हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है, क्योंकि वह कई प्रतियोगियों से प्रेरित हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह मदर टेरेसा को सबसे सफल मानती हैं क्योंकि उन्होंने पूरी जिंदगी लोगों की भलाई की और उनकी एक मुस्कान के लिए पूरी जिंदगी खपा दी।


यह भी पढ़े -मिला मैगी ने आरोप लगाकर छोड़ा ‘मिस वर्ल्ड 2025’, केटीआर बोले- होनी चाहिए जांच

मानुषी छिल्लर

भारत की ओर से आखिरी मिस वर्ल्ड विजेता मानुषी छिल्लर रहीं, जिन्होंने 17 साल बाद इस खिताब को भारत की झोली में डाला था। जूरी सदस्यों ने सवाल किया था कि किस पेशे के लोगों की तनख्वाह सबसे ज्यादा होनी चाहिए और क्यों। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने मां का नाम लिया और कहा कि वह उनके लिए सबसे ज्यादा प्रेरणादायी रही हैं और उनका पेशा सबसे बेहतरीन है, इसलिए उन्हें ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए।



Created On :   31 May 2025 2:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story