प्राण प्रतिष्ठा समारोह: अयोध्या राम मंदिर में अक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी तक बॉलीवुड के कई सितारों ने दिल खोलकर किया दान, जानें किसने क्या दिया

अयोध्या राम मंदिर में अक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी तक बॉलीवुड के कई सितारों ने दिल खोलकर किया दान, जानें किसने क्या दिया
  • राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समाहरों आज
  • राम मंदिर में बॉलीवुड के कई सितारों ने दिल खोलकर किया दान
  • जाने किन सितारों ने दिया कितना दान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज वो ऐतिहासिक दिन है जिसका इंतजार हर भारतवासी ने बेसब्री से किया है। आज 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। ये दिन पर किसी के लिए बेहद ही खास है। इस ऐतिहासिक समारोह में पीएम मोदी समेत देश की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। इसी के साथ इस ऐतिहासिक दिन पर बॉलीवड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल होने जा रही वहीं कुछ सितारे एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई सेलेब्स ने मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान दिया है। तो चलिए जानते हैं किन किन सितारों ने राम मंदिर में दिल खोलकर दान दिया-

अक्षय कुमार

इस लिस्ट में पहला नाम अक्षय कुमार का आता है। उन्होंने साल 2021 में एक वीडियो शेयर कर सभी देश वासियों से राम मंदिर निर्माण के लिए दान करने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उन्होंने अपना योगदान दे दिया है। हालांकि, उन्होंने इस अमाउंट को रिवील नहीं किया है।

यह भी पढ़े -रामलला के मंदिर का निर्माण भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव, समन्वय और परिपक्वता का भी प्रतीक : पीएम मोदी

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी राम मंदिर में अपना योगदान दिया है। अभिनेत्री ने इस अमाउंट को सीक्रेट ही रखा है।

अनुपम खेर

वहीं अनुपम खेर ने मंदिर निर्माण के लिए ईंटें दान में दी है। बता दें कि अनुपम खेर शनिवार को ही राम की नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं अयोध्या पहुंचने से पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वे एक कश्मीरी हिंदू की तरह राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े -मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था : मुख्यमंत्री योगी

मुकेश खन्ना

दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी राम मंदिर में अपना योगदान दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। अभिनेता ने ने 1.11 लाख रुपये दान में दिए हैं। इनके अलावा, प्रणिता सुभाष ने 1 लाख रुपये दान के तौर पर दिया था।

पवन कल्याण

वहीं सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ के मशहूर एक्टर पवन कल्याण ने भी राम मंदिर के लिए दान दिया है। मंदिर के निर्माण के लिए अभिनेता ने 30 लाख रुपये दान किए हैं।

गुरमीत चौधरी

एक्टर गुरमीत चौधरी भी राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, "राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य संपूर्ण देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य हेतु हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े -दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित तौर पर अयोध्या राम मंदिर का प्रसाद मुफ्त में देने वाली वेबसाइट को निलंबित किया


Created On :   22 Jan 2024 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story