फिल्म कलेक्शन: फिल्म फुकरे 3 के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, करोड़ों से लाखों में सिमटी फिल्म, जाने फिल्म के तीसरे मंडे का कलेक्शन

फिल्म फुकरे 3 के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, करोड़ों से लाखों में सिमटी फिल्म, जाने फिल्म के तीसरे मंडे का कलेक्शन
  • फिल्म फुकरे 3 के कलेक्शन में आई भारी गिरावट
  • करोड़ों से लाखों में सिमटी फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'फुकरे 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन का समय बीत चुका है। निर्देशक मृगदीप सिंह लाम्बा की फुकरे गैंग ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिनों में जमकर धूम मचाई। वहीं फिल्म ने सिनेमा डे के मौके पर भी जमकर कमाई की। इसका साफ रिजल्ट फिल्म के कलेक्शन पर भी दिखाई दिया। लेकिन अब फिल्म के केलक्शन में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां फिल्म हर रोज करोड़ों में नोट छाप रही वहीं अब फिल्म लाखों में सिमटती नजर आ रही है। फिल्म दूसरे मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने दूसरे मंडे कितने का कलेक्शन किया है और फिल्म सौ करोड़ के आंकड़े से कितनी दूर है।

19वें दिन किया इतना कलेक्शन

'फुकरे 3' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘फुकरे 3' जब सिनेमाघरों में पहुंची तो दर्शकों पर इसकी खुमारी चढ़ गई और इसे ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर तमाम नई रिलीज और चल रहे क्रिकेट विश्व कप का भी ‘फुकरे 3' की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं हुआ है। फिल्म अब अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में हैं। जहां अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म ‘फुकरे 3' ने तीसरे शुक्रवार 5.1 करोड़ कमाए तो वहीं तीसरे शनिवार फिल्म का कलेक्शन 2.04 करोड़ रुपये रहा। तीसरे रविवार फिल्म ने 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म की रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार की कमाई सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक ‘फुकरे 3' ने रिलीज के तीसरे मंडे 85 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ‘फुकरे 3' का 19 दिनों का कुल कलेक्शन 91.68 करोड़ रुपये हो गया है।

फुकरा गैंग की क्या है कहानी?

फुकरे 3 की कहानी पिछले पार्ट से जुड़ी हुई है। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती। इधर, भोली पंजाबन का किरदार निभा रही ऋचा चड्ढा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही होती है। ऐसे में जनता के बीच अपना डंका बजवाने के लिए वो फुकरों की मदद लेती हैं। अब यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि फुकरे बॉयज भोली को चुनाव में जीत दिलाने में सफल हुए हैं या नहीं।

Created On :   17 Oct 2023 5:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story