हैलो कौन गाने के फेम रितेश पांडे के एक और गाने ने मचाया धमाल, गाने को सुनकर फैंस कर रहे हैं सुपरस्टार की तारीफ

पांडे जी का एक और धमाका

डिजिटल डेस्क, पटना। हैलो कौन गाने के फेम सिंगर रितेश पांडे अपने फैंस के लिए एक और नया गाना लेकर आए हैं, जिसको फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे अक्सर अपने गानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी होता हुआ दिखाई दे रहा है। अपने नए गाने को लेकर सुपरस्टार रितेश पांडे एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं।

रितेश के नए गाने के बोल 'बांसुरिया' है। जिसमें वो काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं रितेश के साथ इस गाने में भोजपुरी की मशहूर आइटम गर्ल संजना मिश्रा हैं। जिनकी बोल्डनेस के लाखों फैंस पहले से ही दिवाने हैं और अब इस गाने की वजह से उनके चाहने वालों की लिस्ट और भी लंबी हो गई है।

गाने को मिले लाखों व्यूज

रितेश पांडे के इस गाने को आज यानी 14 मई की सुबह रिलीज किया गया था। जिसे अब तक करीब 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। जबकि गाने को हजारों की संख्या में लाइक्स भी मिले हैं। इस गाने को यूट्यूब चैनल "सारेगामा हम भोजपुरी" पर रिलीज किया गया है। वहीं इस गाने को रितेश के साथ भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट सॉन्ग देने वाली सिंगर प्रियंका सिंह ने भी गया है।

फैंस ने की तारीफ

वहीं अपने सुपरस्टार के नए गाने को सुनकर फैंस काफी गदगद नजर आ रहे हैं। गाने की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, "नमन करते हैं रितेश भईया जैसे गायक को जिस ने भोजपुरी को देश दुनिया में पहुंचाया।" रविश नाम के एक अन्य फैन ने लिखा, "कौन-कौन मानता है कि यह बंदा जब भी गाता है तो दिल को छू जाता है।" सीके नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा, "आ गया सुपरस्टार का एक और सुपरहिट सॉन्ग।"

ट्रेंडिंग में बना हुआ है गाना

"बांसुरिया" गाने के बोल प्रिंस शान दूबे ने लिखे हैं। इस गाने में म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। जबकि गाने का कोरियोग्राफी प्रेम शर्मा और बिक्रम पासवान ने किया है। वहीं इस गाने में रितेश पांडे और संजना मिश्रा की केमिस्ट्री कमाल की देखी जा रही है। दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी पर फैंस इतना प्यार बरसा रहे हैं कि ये दर्शकों के बीच ट्रेंड कर रहा है।

Created On :   14 May 2023 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story