मनोरंजन: भारत पहुंचे हॉलीवुड सिंगर एड शीरन, शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' फिल्म के म्यूजिक पर किया डांस, देखिए वीडियो

भारत पहुंचे हॉलीवुड सिंगर एड शीरन, शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम फिल्म के म्यूजिक पर किया डांस, देखिए वीडियो
  • भारत में कॉन्सर्ट में पार्टिसिपेट करने पहुंचे एड शीरन
  • शाहरुख खान के साथ जमकर किया डांस
  • वीडियो हो रहा वायरल

डिजिटस डेस्क, मुंबई। हाल ही में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना ने परफॉर्म किया था। सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी सामने आया था, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। अब हॉलीवुड के जाने माने सिंगर और यूथ आइकॉन एड शिरन भारत पहुंच गए हैं। वह एक कॉनसर्ट में पार्टीसिपेट करने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने 'शेप ऑफ यू' और थिकिंग 'आउट लाउड' गानों में अपनी आवजाज दी हैं। एड शिरन 16 मार्च को मुंबई में परफॉर्मेंस देंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान से मिले सिंगर

सिंगर एड शिरन ने शाहरुख खान के साथ मुलाकात की है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शीरन ने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से शाहरुख के साथ मुलाकात के वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्टर शीरन को अपना सिग्नेचर स्टेप और डांस सिखाते हुए रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'ओम शांति ओम' फिल्म के गाने को सुना जा सकता है। इस गाने पर शीरन जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वह शाहरुख खान के साथ उनके स्टेप को कॉपी करने की कोशिश भी कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है, "दिस इज द शेप ऑफ अस"।

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

शीरन और शाहरुख खान के इस वीडियो को 24 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में शीरन जोरों शोरों के साथ डांस कर रहे हैं। उन्हें रंगीली स्पॉट्स प्रिंट टीशर्ट पहने देखा जा सकता हैं। इसके अलावा शाहरुख ने न्यूजपेपर की प्रिंट वाली एक शर्ट पहनी हुई हैं। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही, वीडियो में फिल्म डायरेक्टर फराह खान को भी देखा जा सकता हैं।

Created On :   14 March 2024 9:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story