अवॉर्ड सेरेमनी: 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023' में लगा सितारों का मेला, इन बॉलीवुड सितारें ने अपने नाम किए खास अवॉर्ड

लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023 में लगा सितारों का मेला, इन बॉलीवुड सितारें ने अपने नाम किए खास अवॉर्ड
  • लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023
  • इन बॉलीवुड सितारें ने अपने नाम किए खास अवॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बी टाउन की किसी पार्टी या आवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड सितारे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। मंगलवार को मुंबई में 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023' का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई सारे सितारों ने शिरकत की। अवॉर्ड शो में सितारों ने अपने स्टाइलिश अंदाज और अपने हुस्न का जलवा दिखाकर शो में चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, सान्या मल्होत्रा, शालिन भनोट से लेकर सोनू सूद तक की फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस सेलेब्स की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा ने अपने स्टाइल से पूरी महफिल में चार चांद लगा दिए। तो ऐसे में कई सितारों ने अवॉर्ड जीतकर फैंस को खुश किया। तो चलिए जान लेते हैं विनर्स की पूरी लिस्ट-

मोस्ट स्टाइलिश पावर आइकन- शिल्पा शेट्टी

मोस्ट स्टाइलिश संगीत कलाकार- स्टेबिन बेन

मोस्ट स्टाइलिश संगीतकार- जसलीन रॉयल

सबसे स्टाइलिश गेम चेंजर- सान्या मल्होत्रा

मोस्ट स्टाइलिश एक्शन स्टार- टाइगर श्रॉफ

मोस्ट स्टाइलिश कंटेंट क्रिएटर- नीता शिलिमकर

मोस्ट स्टाइलिश प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस- रकुल प्रीत

मोस्ट स्टाइलिश पत्रकार- पालकी शर्मा

मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकन- ईशान खट्टर

मोस्ट स्टाइलिश ट्रेंडसेटर- नुसरत भरूचा

मोस्ट स्टाइलिश निर्माता- जैकी भगनानी

मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकन (महिला)- पूजा हेगड़े

मोस्ट स्टाइलिश कोरियोग्राफर- टेरेंस लुईस

मोस्ट स्टाइलिश ग्लैमरस दिवा- ईशा गुप्ता

मोस्ट स्टाइलिश पाथ ब्रेकर (पुरुष)- शरद केलकर

मोस्ट स्टाइलिश पाथ ब्रेकर- मौनी रॉय

मोस्ट स्टाइलिश मानवतावादी- सोनू सूद

मोस्ट स्टाइलिश डिजाइनर- शांतुनु और निखिल

मोस्ट स्टाइलिश गायिका- शिल्पा राव

मोस्ट स्टाइलिश आइकॉनिक फैशनिस्टा- मलाइका अरोड़ा


Created On :   13 Sep 2023 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story