सेट पर हादसा: राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा, कई लोग हुए घायल, वीडियो आया सामने

- राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा
- कई लोग हुए घायल, वीडियो आया सामने
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ को लेकर चर्चा में है। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के शेट से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर एक भयंकर हादसा हो गया है, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग अचानक रोक दी गई है। हैदराबाद के शमशाबाद इलाके में शूटिंग के दौरान एक पानी की टंकी फटने के कारण भारी बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स घायल हो गए। हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल फिल्म का एक्शन सीक्वेंस समुद्र के किनारे शूट किया जा रहा था, तभी अचानक पानी की टंकी फट गई। पानी का दबाव इतना तेज था कि पूरे सेट पर पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में एक असिस्टेंट कैमरामैन गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि क्रू मेंबर्स ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घायल सभी को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, सुरक्षा कारणों से फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से रोक दी गई है।
హీరో నిఖిల్ సినిమా షూటింగ్లో భారీ ప్రమాదం
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) June 11, 2025
ది ఇండియన్ హౌస్ సినిమా షూటింగ్లో ఘటన
శంషాబాద్ సమీపంలో సముద్రం సీన్స్ తీసేందుకు ఏర్పాటు చేసిన భారీ వాటర్ ట్యాంక్ పగిలిపోవడంతో లొకేషన్ మొత్తం వరద
అసిస్టెంట్ కెమెరామెన్ కు తీవ్ర గాయాలు.. మరికొంత మందికి గాయాలు https://t.co/x98xY5eaKE pic.twitter.com/yLewxQTiQ7
राम चरण की पहली प्रोडक्शन फिल्म
बता दें ‘द इंडिया हाउस’ को राम चरण प्रोड्यूस कर रहे हैं और एज आ प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म है जिसकी घोषणा 2023 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर की गई थी। फिल्म का निर्देशन राम वामसी कृष्णा कर रहे हैं, जो इस फिल्म से निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा में निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर लीड रोल में हैं, साथ ही दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं।
Created On :   12 Jun 2025 2:12 PM IST