पुष्पा 2 टीजर: अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को मेकर्स ने दिया खास तोहफा, रिलीज हुआ 'पुष्पा 2: द रूल' का शानदार टीजर

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को मेकर्स ने दिया खास तोहफा, रिलीज हुआ पुष्पा 2: द रूल का शानदार टीजर
  • अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को मेकर्स ने दिया खास तोहफा
  • रिलीज हुआ 'पुष्पा 2: द रूल' का शानदार टीजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ' पुष्पा' को साल 2021 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही सभी फिल्मी दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। इस फिल्म के डायलॉग और एक्शन से लेकर गाने तक हर चीज लोगों को बेहद पसंद आए। जब से फिल्म के दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट हुई है तब से ही फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के बर्थडे को मौके पर फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिवीज किया गया था। वहीं अब अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को मेकर्स ने खास तोहफा दिया है। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर जारी हो गया है। जिसमें अल्लू का तांडव, झुमका, घुंघरू, कमरबंद के साथ एक्शन का ‘काली’ अवतार काफी शानदार है।

यह भी पढ़े -अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा द रूल' का पोस्‍टर आया सामने, 8 अप्रैल को टीजर होगा रिलीज

टीजर रिलीज

साउथ में एक्टर के फैंस उनके बर्थडो का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में अल्लू ने भी अपने फैंस को जन्मदिन पर रिटन तोहफा दिया है। 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस टीजर में अल्लू बेहद अलग लुक में नजर आ रहे हैं। 'पुष्पा 2: द रूल' के टीजर में भी मेकर्स ने अल्लू अर्जुन का बेहद अलग अवतार तो दिखाया है, लेकिन अभी भी उनके इस खास लुक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़े -बिग बी, चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन समेत कई फिल्मी हस्तियों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं

'पुष्पा 2: द रूल' के 1 मिनट 8 सेकंड के टीजर में एक्टर ने अपने पैरों में घुंघरू, कानों में झुमका, आंखों में काजल लगाया हुआ है। इसके अलावा इस बार पुष्पा राज का लुक भी काफी बदला हुआ है। टीजर में अल्लू साड़ी पहने, त्रिशूल हाथ में लेकर दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह धांसू टीजर फैंस के रोंगटे खड़े करने वाला है।

फिल्म स्टार कास्ट

पुष्पा 2 की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जन, फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े -शादी की 13वीं सालगिरह पर अल्लू अर्जुन ने पत्‍नी स्नेहा पर बरसाया प्‍यार

Created On :   8 April 2024 6:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story