सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का हुआ पैचअप! मलाइका ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में किया एक्टर को बर्थडे विश

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का हुआ पैचअप! मलाइका ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में किया एक्टर को बर्थडे विश
  • मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का हुआ पैचअप!
  • मलाइका ने खास अंदाज में किया एक्टर को बर्थडे विश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं और बोनी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम किया है लेकिन वे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। लेकिन अर्जुन कपूर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा बटोरी है। आज अर्जुन अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा को डेट कर चुके हैं। दोनों पिछले साल अलग हो गए थे। मगर अब लग रहा है कि मलाइका और अर्जुन का फिर से पैचअप हो गया है मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर पोस्ट शेयर करके उन्हें विश किया है जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

मलाइका ने किया अर्जुन को विश

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अर्जुन को बर्थडे विश किया है। मलाइका ने एक बूमरेंग शेयर किया है जिसमें अर्जुन उछलते हुए नजर आ रहे हैं उन्होंने बूमरेंग शेयर करते हुए लिखा- 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर।' बीते साल मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर पोस्ट शेयर नहीं किया था और न ही उनके बर्थडे बैश में शामिल हुई थीं। उसके कुछ समय बाद अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कंफर्म कर दिया था कि उनका ब्रेकअप हो गया है और वो सिंगल हैं।


लेकिन अब अर्जुन के लिए मलाइका का ऐसा पोस्ट करना हर किसी के मन में सावल खड़ा कर रहा है। कई यूजर्स को लग रहा है की दोनों का पैचअप हो गया है।

साल 2019 से कर रहे थे डेट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2019 से डेट कर रहे थे। मगर 2024 में दोनों अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बाद मलाइका के पिता के निधन हो गया था जिसमें अर्जुन उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने मलाइका के बर्थडे पर विश नहीं किया था लेकिन एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था-'कभी भूलो मत की तुम कौन हो।'

Created On :   26 Jun 2025 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story