Miss World 2025 Finale: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ल्ड, टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं भारत की नंदिनी गुप्ता

- थाईलैंड की ओपल सुचाता के नाम सजा मिस वर्ल्ड का टाइटल
- मल्टीमीडिया अवॉर्ड भी अपने नाम किया
- भारत की नंदिनी गुप्ता ने टॉप-20 में बनाई जगह
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। थाईलैंड की ओपाल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल की ओपल ने प्रतियोगिता में मल्टीमीडिया अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस साल फिनाले हैदराबाद हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित हुआ। फाइनल मुकाबला थाइलैंड, मार्टिनिक, इथियोपिया और पोलैंड के बीच हुआ। टॉप-4 में थाइलैंड की ओपल सुचाता, एथियोपिया की हासेट डेरेजे, मार्टिनिक की ओरेली जो और पोलैंड की माजा क्लाज्दा ने जगह बनाई।
वहीं, भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बाहर हो गई हैं। वह 108 देशों की कंटेस्टेंट्स से मुकाबले में टॉप-20 में शामिल हो चुकी थी, लेकिन वो टॉप-8 तक नहीं पहुंच सकीं।
कल्चरल रैंप वॉक में रहीं शो-स्टॉपर
फिनाले की शुरुआत टॉप-40 कंटेस्टेंट्स की कल्चरल रैंप वॉक से हुई, जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता शो-स्टॉपर रहीं। नंदिनी ने टॉप-20 में जगह बना ली थी, हालांकि वो टॉप-8 में जगह नहीं बना पाईं। अब खिताब के लिए थाइलैंड, फिलीपींस, पोलैंड, यूक्रेन, नामीबिया, इथियोपिया, ब्राजील और मार्टिनिक के बीच होगा।
भारत के नाम सबसे ज्यादा खिताब
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 72 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब भारत के पास हैं। रीता फारिया (1966) मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उनके बाद ऐश्वर्या राय (1994), प्रियंका चोपड़ा (2000), युक्ता मुखी (1999), डायना हेडन (1997) और मानुषी छिल्लर (2017) भी मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।
कौन हैं नंदिनी गुप्ता?
नंदिनी गुप्ता का जन्म कोटा राजस्थान में हुआ था। उनकी उम्र 21 साल है। उनका पिता पेशे से किसान जबकि मां हाउसवाइफ हैं। नंदिनी मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने साल 2024 की फिल्म द हीस्ट में स्पेशल अपियरेंस दिया था। यह उनका एक्टिंग डेब्यू था। नंदनी के पास फेमिना मिस राजस्थान, फेमिना मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड (पेंडिंग) जैसे टाइटल हैं।
Created On :   31 May 2025 10:41 PM IST