Miss World 2025 Finale: टूटा नंदिनी गुप्ता का सपना, टॉप-8 से हुईं बाहर, कुछ देर बाद होगा 72वीं मिस वर्ल्ड का ऐलान

टूटा नंदिनी गुप्ता का सपना, टॉप-8 से हुईं बाहर, कुछ देर बाद होगा 72वीं मिस वर्ल्ड का ऐलान
  • नंदनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से हुईं बाहर
  • हैदराबाद में हो रहा प्रतियोगिता का आयोजन
  • भारत के पास सबसे ज्यादा 6 टाइटल

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बाहर हो गई हैं। हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित फिनाले में नंदिनी 108 देशों की कंटेस्टेंट्स से मुकाबले में टॉप-20 में शामिल हो चुकी थी, लेकिन वो टॉप-8 तक नहीं पहुंच सकीं। जल्द ही टॉप-5 की घोषणा होगी, जिसके बाद 72वीं मिस वर्ल्ड का ऐलान होगा।

कल्चरल रैंप वॉक में रहीं शो-स्टॉपर

फिनाले की शुरुआत टॉप-40 कंटेस्टेंट्स की कल्चरल रैंप वॉक से हुई, जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता शो-स्टॉपर रहीं। नंदिनी ने टॉप-20 में जगह बना ली थी, हालांकि वो टॉप-8 में जगह नहीं बना पाईं। अब खिताब के लिए थाइलैंड, फिलीपींस, पोलैंड, यूक्रेन, नामीबिया, इथियोपिया, ब्राजील और मार्टिनिक के बीच होगा।

भारत के नाम सबसे ज्यादा खिताब

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 72 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब भारत के पास हैं। रीता फारिया (1966) मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उनके बाद ऐश्वर्या राय (1994), प्रियंका चोपड़ा (2000), युक्ता मुखी (1999), डायना हेडन (1997) और मानुषी छिल्लर (2017) भी मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

नंदिनी गुप्ता का जन्म कोटा राजस्थान में हुआ था। उनकी उम्र 21 साल है। उनका पिता पेशे से किसान जबकि मां हाउसवाइफ हैं। नंदिनी मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने साल 2024 की फिल्म द हीस्ट में स्पेशल अपियरेंस दिया था। यह उनका एक्टिंग डेब्यू था। नंदनी के पास फेमिना मिस राजस्थान, फेमिना मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड (पेंडिंग) जैसे टाइटल हैं।

Created On :   31 May 2025 10:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story