वरुण धवन के इंटाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोअर

3 crore followers on Varun Dhawans Instagram
वरुण धवन के इंटाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोअर
वरुण धवन के इंटाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोअर
हाईलाइट
  • वरुण धवन के इंटाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोअर

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा, 30 मिलियन, मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। कीप मूविंग ऑन द बीट।

वरुण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वह हमेशा फोटो वीडियो के माध्यम से अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। उन्होंने कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण को आखिरी बार फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में देखा गया था। अभिनेता अगली फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आएंगे।

Created On :   7 July 2020 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story