'लव स्लीप रिपीट' से लैम्बर्गिनी फेम हर्षदा विजय कर रही अपना डिजिटल डेब्यू

Actress Harshada Vijay Will Be Seen In Web Series Love Sleep Repeat
'लव स्लीप रिपीट' से लैम्बर्गिनी फेम हर्षदा विजय कर रही अपना डिजिटल डेब्यू
'लव स्लीप रिपीट' से लैम्बर्गिनी फेम हर्षदा विजय कर रही अपना डिजिटल डेब्यू

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फेमस सॉन्ग लैम्बर्गिनी से पहचान हासिल करने वाली एक्ट्रेस हर्षदा विजय अब अपने डिजिटल डेब्यू को तैयार हैं। वे जल्द ही जी5 की अपकमिंग वेबसीरीज "लव स्लीप रिपीट" में नजर आने वाली हैं। यह वेब सीरीज एक विश्ववास के नाम के लड़के पर आधारित है। हर्षदा इस सीरीज में विश्वास की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभा रही हैं। 

लैम्बर्गिनी सॉन्ग से पहचान हासिल करने वाली हर्षदा इस सीरीज में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाते नजर आएंगी। यह सीरीज मस्ती, हंसी और रोमांच से भरपूर एक रोलर-कोस्टर राइड की तरह होगी। इस श्रृंखला को अनमोल राणा का सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यास "दोज़ 7 डेस" से रूपांतरित किया गया है।

वेब सीरीज "लव स्लीप रिपीट" में लैम्बर्गिनी फेम हर्षदा विजय के अलावा अंशुमान मल्होत्रा, प्रियल गोर, राइमा सेन, प्रिया बनर्जी, तीना सिंह और पुनेश शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे। इस वेब सीरीज को अभिषेक डोगरा निर्देशित कर रहे हैं। 5 एपिसोड की यह वेबसीरीज 7 नवम्बर को जी5 पर स्ट्रीम होगी।

Created On :   24 Oct 2019 9:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story