साइना नेहवाल की बायोपिक से श्रद्धा आउट, अब ये एक्ट्रेस​ निभाएंगी दमदार रोल

साइना नेहवाल की बायोपिक से श्रद्धा आउट, अब ये एक्ट्रेस​ निभाएंगी दमदार रोल

डिजिटल डेस्क, ​मुम्बई। इन दिनों बॉलीवुड में लगातार कई बायोपिक फिल्मों पर काम हो रहा था। इन बायोपिक्स में साइना नेहवाल का भी नाम भी शामिल है। इस फिल्म में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर साइना नेहवाल का किरदार निभाने वाली थी। अब खबर है कि श्रद्धा ने इस ​फिल्म को करने से मना कर दिया। उनकी जगह इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा नजर आ सकती हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा इस समय कई फिल्मों में बिजी हैं। इसी कारण उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। वे पहले से ही कई सारी फिल्मों में बिजी है। जिसके चलते वे इस फिल्म को टाइम नहीं दे पा रही हैं। इस समय वे फिल्म छिछोरे की शूटिंग कर रही हैं। साथ ही वह स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में भी बिजी हैं। इतना ही नहीं वह साहो की रिलीज के चलते बिजी हैं। वे इस फिल्म से तमिल सिनेमा में एंट्री कर रही हैं। साथ ही बाहुबली प्रभास के अपोजित फिल्म में काम करना उनके लिए बड़ी बात है। इसी वजह से वे सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए समय नहीं निकाल पर रही। 

श्रद्धा के मना करने के बाद, इस फिल्म को करने में परिणी​ति चोपड़ा ने रूचि दिखाई। उन्हें इस ​रोल के लिए कास्ट कर लिया गया है। परि ने सायना के रोल के लिए मेहनत शुरू कर दी है। वे इस रोल में परफेक्शन लाने के लिए ट्रेनिंग भी ले रही हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा ​कि ""हम साइना की शूटिंग को साल 2019 के अंत तक खत्म करना चाहते हैं ताकि फिल्म को 2020 की शुरुआत में ही रिलीज किया जा सके। हमे खुशी है कि परिणीति इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार हुईं। साइना ने देश का मान बढ़ाया है। उनकी लाइफ को दुनिया के सामने लाने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं।""

Created On :   15 March 2019 5:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story