बीफ मामले में रणबीर कपूर के बाद अब द कश्मीर फाईल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

After Ranbir Kapoor in beef case, now Kashmir Files director Vivek Agnihotris old video goes viral on social media
बीफ मामले में रणबीर कपूर के बाद अब द कश्मीर फाईल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 
रणबीर बाद अब विवेक अग्निहोत्री से नाराज हुए लोग बीफ मामले में रणबीर कपूर के बाद अब द कश्मीर फाईल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री अलिया भट्ट और  फिल्ममेकर आयान मुखर्जी ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक ओर फैंस इस फिल्म को खूब सारा प्यार दे रहे है तो वहीं दूसरी ओर फिल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज से पहले ही बॉयकाट का समाना करना पड़ रहा है। जिसकी मुख्य वजह रणबीर कपूर का बीफ को लेकर पूर्व में दिया गया बयान है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है । इसकी चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब चल रही है। बीते दिनों से कुछ हिंदू संगठन के लोग फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर ट्वीटर पर लोगों से  इस फिल्म को बायकॉट करने की अपील कर रहे है। हिंदू संगठन के लोग रणवीर कपूर से इतने नाराज है कि बीते दिन उन्हें उज्जैन में महकाल बाबा के दर्शन भी नहीं करने दिए।

बता दें कि "द कश्मीर फाइल्स" के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म ब्रह्मास्त्र  पर रिएक्ट किया था। लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही वह खुद इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बीफ के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।   

 
क्या बोले विवेक अग्निहोत्री 

विवेक अग्निहोत्री के इंटरव्यू का पूराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। "न्यूज लॉन्ड्री" के एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक विवेक अग्निहोत्री कह रहे है, "मैंने ये भी लिखा है कि आपको बेस्ट बीफ कहा मिलेगा, मैंने तो बहुत सारी चीजें लिखी हैं, मैं इसे पहले भी खाता था और अब भी खाता हूं। मेरी जिंदगी में कुछ नहीं बदला है।" अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसके बाद कई लोगों ने  अब विवेक अग्निहोत्री को निशाने पर लेना शुरु कर दिए है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।

फिल्ममेकर अयान पर क्या बोले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री

गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले ही विवेक अग्निहोत्री ने कुशल मेहरा के इंटरव्यू में गये थे। इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने अयान मुखर्जी के बारे में कहा कि, "ब्रह्मास्त्र, क्या उन्हें इसका मतलब भी पता है? और अब इसके बाद वो अस्त्रवर्स के बारे में बात कर रहे हैं, वो है क्या? फिर आपके निर्देशक (अयान) हैं, जो ब्रह्मास्त्र तक बोल नहीं पाते हैं। वो एक बेहतरीन निर्देशक हैं, मुझे उनकी वेक अप सिड और दूसरी फिल्म बहुत पसंद आई थी, मेरी इच्छा है कि उन्होंने अच्छी फिल्म बनाई हो।"विवेक ने बातचीत में आगे कहा, "मुझे वैसे ही उसकी चिंता है, जैसे एक मां को अपने बच्चों की होती है। मैं बहुत निराश हुआ हूं। तो ये समस्याए हैं।"

क्या था बीफ पर रणबीर कपूर का बयान
 

दरअसल हाल ही में रणबीर कपूर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो उन्होंने साल 2011 में  अपनी फिल्म रॉकस्टार के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था। जिसमें रणबीर कपूर ने कहा है कि,उन्हें बीफ खाना पसंद है। मैं मटन, पाया और बीफ खाने का शौकीन हूं। बीफ मेरा सबसे पसंदीदा है।" बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र का बायकॉट भी इसी क्लिप के साथ सोशल मीडिया किया जा रहा है। जिसके बाद रणबीर कपूर के साथ-साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र का तगड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। बता दें यह फिल्म 9 सिंतबर को रिलीज होने वाली है। 

Created On :   8 Sep 2022 5:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story