Ramayana Scenes: दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण में नहीं दिखाए गए ये सीन, फैन्स हुए निराश

Angry fans trolled him for cutting ravan hanuman lakshman urmila scenes in the Ramayana broadcast on Doordarshan
Ramayana Scenes: दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण में नहीं दिखाए गए ये सीन, फैन्स हुए निराश
Ramayana Scenes: दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण में नहीं दिखाए गए ये सीन, फैन्स हुए निराश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से घरों में कैद लोगों के बीच इन दिनों रामानंद सागर कृत रामायण (ramayan) खूब पसंद की जा रही है। धारावाहिक में रावण का वध हो चुका है। राम-सीता-लक्ष्मण अयोध्या वापस लौट चुके हैं। भगवान राम का राज्याभिषेक भी हो चुका है। शो के करंट ट्रैक की बात करें तो अब उत्तर रामायण शुरू हो चुकी है, लेकिन दूरदर्शन द्वारा रामायण के कुछ सीन्स काटे जाने से दर्शकों में निराशा छाई हुई है। लोग सोशल मीडिया पर दूरदर्शन के प्रोड्यूसर्स को क्लाइमेक्स सीन्स को एडिट करने पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि इतने लोकप्रिय धारावाहिक में इस तरह से सीन काटे जाना निराशाजनक है। 

इन सीन्स के साथ हुई छेड़छाड़
1.राम-रावण युद्ध के दौरान रावण के वध वाले सीन्स को कई जगह एडिट किया गया है।
2.लक्ष्मण-उर्मिला के पुनर्मिलन के सीन का जिक्र भी नहीं किया गया।
3.हनुमान द्वारा सीना चीरकर राम-सीता को दिखाने वाला सीन भी गायब है। 
4.पाताललोक में अहिरावण और हनुमान का युद्ध ये सीन भी नहीं दिखाया गया है।
5.हनुमान का बेटा मकरद्वज भी नहीं दिखाया।

बता दें कि रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण में इन सीन्स के अलावा भी कई जगहों पर छेड़छाड़ की गई है। जिसकी वजह से दर्शकों में काफी गुस्सा बना हुआ है। दर्शकों का कहना है कि इतन लोकप्रिय धारावाहिक में इस तरह छेड़छाड़ करना सही नहीं है। ट्विटर पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस कड़ी में एक यूजर ने लिखा, लक्ष्मण-उर्मिला के पुनर्मिलन के सीन का जिक्र भी नहीं किया गया। यूजर ने मेकर्स से अपील की है कि एक बार फिर रामायण का अनकट वर्जन दिखाया जाना चाहिए। 

 

कुछ यूजर्स का कहना है कि रावण के वध के दौरान कई सीन्स को एडिट किया गया था। एक यूजर ने लिखा है कि मैं काफी निराश हूं कि रामायण के कई सारे सीन्स को नहीं दिखाया गया। एक दूसरे दर्शक ने लिखा कि एक सीन में भगवान हनुमान ने अपना सीना फाड़कर उसमें सीत-राम की तस्वीर दिखाई थी। वो सीन भी गायब दिखा।

 

दर्शकों का कहना है कि दूरदर्शन ने रामायण के कई सारे सीन्स को काटा है। एक सीन में राम-लक्ष्ण को पाताललोक में अहिरावण द्वारा बंधक बना लिया जाता है। ये सीन नहीं दिखाया गया। न ही हनुमान के बेटे मकरद्वज जिक्र किया गया है। लोगों का कहना है कि रामानंद सागर की रामायण और श्री कृष्णा आर्टवर्क हैं। वो पूरी तरह डिजर्व करते हैं कि उन्हें बिना किसी छेड़छाड़ के दिखाया जाए। 

 

 

Created On :   20 April 2020 5:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story