मुनव्वर के साथ रिश्ते पर अंजलि ने दिया रिएक्शन, देखें वीडियो 

लॉकअप मुनव्वर के साथ रिश्ते पर अंजलि ने दिया रिएक्शन, देखें वीडियो 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुनव्वर लॉकअप शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लॉकअप शो में उनके और अंजलि के बॉन्ड को फैन्स ने बहुत पसंद किया था। अंजलि और मुनव्वर की जोड़ी को शो में फैन्स बहुत पसंद करते थे। अंजलि ने शो में माना भी था कि वे मुनव्वर को पसंद करती हैं, जिसके बाद फैन्स दोनो को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। मुनव्वर ने शो के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया के सामने लाकर सभी को शॉक्ड कर दिया था। अब अंजलि ने मुनव्वर के साथ अपने रिश्ते पर रिएक्शन दिया है। अंजलि ने बताया कि शो के बाद उनकी और मुनव्वर की कोई बात नहीं हुई। मुनव्वर को अनफॉलो करने वाले सवाल पर उन्होने कहा कि वे शो के बाद काफी बिजी थी इसलिए उनका सोशल मीडिया पर ध्यान नहीं था इसलिए उन्होने मुनव्वर को अभी तक फॉलो नहीं किया है। अंजलि ने शो मे प्यार देने पर पब्लिक को धन्यवाद दिया।

Created On :   21 May 2022 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story