आलिया भट्ट को मिली एक और बड़ी सफलता, प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में हुईं शामिल, जाहिर की खुशी

Another big success for Alia Bhatt, included in the list of influential international women
आलिया भट्ट को मिली एक और बड़ी सफलता, प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में हुईं शामिल, जाहिर की खुशी
प्रभावशाली महिला आलिया भट्ट को मिली एक और बड़ी सफलता, प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में हुईं शामिल, जाहिर की खुशी

डिजिटल डेस्क मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार काम करके अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। जहां एक तरफ बीता साल हिंदी फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा था वहीं आलिया ने बीते साल कई हिट फिल्मों में शानदार काम किया। जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा भी गया। लेकिन एक बार फिर एक्ट्रेस को बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपनी जगह बनाई है। आलिया भट्ट साल 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। इसकी जानकारी देते हुए आलिया ने अपनी खुशी जाहिर की है। 

 प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हुआ नाम
आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। जिसके बाद उन्हें कई सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं अब 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में आलिया का नाम भी शामिल हुआ है। बता दें कि इस सूची में ऐसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का खूब मनोरंजन किया है। आलिया का नाम इस सूची में आने से उनके फैंस बेहद खुश हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

आलिया ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।  इस बात की जानकारी खुद आलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। आलिया के अलावा इस लिस्ट में एचबीओ हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो और स्पेनिश सिंगर रोजालिया का भी नाम है। 

Whats-App-Image-2023-03-07-at-09-53-24

इस फिल्म में आने वाली है नजर
आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र के बारे में कहा, हमेशा एक ऐसी फिल्म होती है जो भाषा से आगे बढ़कर लोगों के दिलों में छाप छोड़ देती है'। अभिनेत्री करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी काफी उत्साहित थीं। इस बारे में उन्होंने कहा, आखिरकार बर्फ में साड़ी पहन रही थी और यह हर एक सपने के सच होने जैसा था। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

Created On :   7 March 2023 4:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story