शिखर धवन के अलावा ये क्रिकेटर्स भी एक्टिंग की पिच पर आ चुके हैं नजर, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

Apart from Shikhar Dhawan, these cricketers have also come on the acting pitch
शिखर धवन के अलावा ये क्रिकेटर्स भी एक्टिंग की पिच पर आ चुके हैं नजर, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड में क्रिकेटर्स शिखर धवन के अलावा ये क्रिकेटर्स भी एक्टिंग की पिच पर आ चुके हैं नजर, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क मुंबई।  भारतीय स्टार क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों सुर्खियों में हैं। शिखर जल्द ही एक्टिंग की पिच पर नजर आने वाले हैं। वे आगामी फिल्म डबल एक्सएल में कैमरे के लिए परफॉर्म करते नजर आएंगे। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा  कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन ये पहली बार नही हैं जब कोई क्रिकेटर फिल्म एक्टर बना हो। इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स बॉलीवुड में हसीनाओं के साथ रोमांस करते हुए नजर आ चुके हैं। टीम के कई खिलाड़ी एक्टिंग की पिच पर भी धमाल मचा चुके हैं। 

कपिल देव 
1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रहे कपिल देव ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। कपिल एक पॉपुलर ऑल-राउंडर रह चुके हैं। क्रिकेट छोड़ने के बाद कपिल बॉलीवुड फिल्म इकबाल और मुझसे शादी करोगी में कैमियो रोल निभाते नजर आए हैं। हाल ही में कपिल खुद पर बनी बायोपिक "फिल्म 83" में भी नजर आए थे।

Kapil Dev's first reaction to '83 being made was no! | Filmfare.com

 

नवजोत सिंह सिद्धू 
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म मुझसे शादी करोगी में कैमियो रोल निभाते नजर आए हैं। इसके अलावा एक्टर सोनी टीवी के द कपिल शर्मा शो का हिस्सा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर और एक्टर के अलावा नवजोत पॉलीटीशियन भी हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू - विकिपीडिया

 

अजय जडेजा
साल 1992 से 2000 तक क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे बैट्समैन अजय जडेजा अपने खेल को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। क्रिकेट छोड़ने के बाद अजय ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। अजय ने सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध स्टारर फिल्म काय पो छे में कैमियो रोल निभाया था। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर पल पल दिल के साथ, खेल फिल्म का भी हिस्सा रहे हैं। अजय जड़ेजा ने 2003 की फिल्म ‘खेल’ में सेलिना जेटली के साथ रोमांस किया। हालांकि अजय का फिल्मी करियर ज्यादा चल नहीं पाया। 

In Pics: शिखर धवन से पहले ये फेमस क्रिकेटर्स भी कर चुके हैं हसीनाओं से रोमांस, लिस्ट में शामिल नाम कर देंगे हैरान

 

सुनील गावस्कर
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रह चुके सुनील गावस्कर ने कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम किया है। एक्टर साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म मालामाल और मराठी फिल्म सांवली में नजर आए हैं। मधुमती की मराठी फिल्म ‘स्वाली प्रेमाची’ में सुनील गावस्कर को कास्ट किया गया था। इस फिल्म में सुनील ने एक लवर बॉय का किरदार निभाया था। 

In Pics: शिखर धवन से पहले ये फेमस क्रिकेटर्स भी कर चुके हैं हसीनाओं से रोमांस, लिस्ट में शामिल नाम कर देंगे हैरान

 

एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जेनेलिया डिसूजा, जॉन अब्राहम, के के मेनन और श्रेयस तलपड़े के साथ फिल्म "हुक या क्रूक" में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।

MS Dhoni charged Rs 60 crore for his biopic MS Dhoni - The Untold Story? | एमएस  धोनी ने अपनी बायोपिक फिल्म के लिए कितने लिए पैसे हुआ खुलासा | Hindi News,  बॉलीवुड

इरफान पठान 

इरफान पठान ने इसी साल साउथ की फिल्म "कोबरा" से एक्टिंग में डेब्यू किया है। फिल्म में इरफान साउथ के सुपरस्टार चियान विक्रम के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आए।

Irfan pathan looks in Film Cobra Tamil film Cobra Trailer out skzs | इरफान  पठान की फिल्म का ट्रेलर आउट, बंदूक के साथ क्रिकेटर ने ली धांसू एंट्री |  Hindi News, Zee

 

हरभजन सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह एक तमिल फिल्म "फ्रेंडशिप" में नजर आए थे। इसके अलावा वह सलमान खान की फिल्म "मुझसे शादी करोगी" में भी एक्टिंग कर चुके हैं।

Harbhajan Singh Debut Movie Friendship Release In August Cricketer Shared  Poster | क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शेयर किया अपनी फिल्म 'फ्रेंडशिप' का पोस्टर,  दिखेगी दमदार परफॉर्मेंस

 

विनोद कांबली
क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद विनोद ने अनर्थ फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद विनोद पल पल दिल के पास और कन्नड़ फिल्म बेट्टानगारे में नजर आए हैं।

Vinod Kambli Talks About A Karachi Fan: Who Sent Him Letters Through Rashid  Latif - विनोद कांबली को याद आया कराची वाला फैन, बोले- वर्षों लिखा खत, राशिद  लतीफ थे 'डाकिया'

 

Created On :   12 Oct 2022 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story