अयोध्या के ऋषि सिंह ने अपने नाम की "इंडियन आइडल 13" की ट्रॉफी, जीते इतने लाख रुपये और कार

Ayodhyas Rishi Singh won the trophy of Indian Idol 13, along with the trophy, so many lakhs of rupees and a car
अयोध्या के ऋषि सिंह ने अपने नाम की "इंडियन आइडल 13" की ट्रॉफी, जीते इतने लाख रुपये और कार
इंडियन आइडल 13 विनर अयोध्या के ऋषि सिंह ने अपने नाम की "इंडियन आइडल 13" की ट्रॉफी, जीते इतने लाख रुपये और कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन आइडल एक पॉपुलर रिएलिटी शो है जिसने इंडिया को कई बड़े और महान सिंगर दिए हैं। ये शो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रिएलिटी शोज में से एक है, जिसे नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी होस्ट करते हैं। आदित्य नारायण भी शो के होस्ट रहे। वहीं अब "इंडियन आइडल 13"  को अपना विनर मिल गया है जिसने अपनी आवाज से सभी को दीवाना बना दिया है। जिसके फेन खुद किंग कोहली हैं वो अयोध्या के रहने वाले ऋषि सिंह है। ऋषि ने इन 7 महीने की जर्नी में बड़ी-बड़ी हस्तियों को अपना दीवाना बनाया और फिनाले की रेस में 6 फाइनलिस्ट को हरा कर ये ट्रॉफी अपने नाम की है। 

6 फाइनलिस्ट को हरा कर जीती ट्रॉफी
बीती रात यानी 2 अप्रैल 2023 को शो ‘इंडियन आइडल 13’ का ग्रैंड फिनाले था। फिनाले की रेस में 6 फाइनलिस्ट आए थे, जिसमें ऋषि सिंह, शिवम सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोतवाल, देबोस्मिता रॉय और सोनाक्षिकर हैं। शो में कई धमाकेदार परफॉर्मेंस हुई और कई सेलेब्स ने इसकी शोभा बढ़ाई। शो में ‘बेस्ट डांसर 3’ के जज सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी मौजूद रहे। फिनाले में भारती सिंह ने भी अपनी कॉमेडी से लोगों को इंटरटेन किया। आखरी में ऋषि सिंह को ‘इंडियन आइडल 13’ का विनर चुना गया।

ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख और कार
अपनी मैजिकल आवाज से हर किसी को दिवाना बनाने वाले ऋषि सिंह को  ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये प्राइज मनी और एक चमचमाती कार मिली है। 7 महीने की इस जर्नी में ऋषि ने अपनी काबीलियत से ये साबित कर दिया की वे इस ट्रॉफी के हकदार हैं। ऑडिशन राउंड में ऋषि ने 'मेरा पहला पहला प्यार...' गाया था।  जोकी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।  विराट ने जब ऋषि का गाना सुना तो सिंगर को पर्सनली मैसेज किया था। उनकी सिंगिंग की तारीफ की। इतना ही नहीं विराट ने ऋषि को इंस्टा पर फॉलो भी किया है। 

शो के दौरान मिले कई ऑफर
इंडियन आइडल शो में आने वाले सभी गेस्ट्स  को भी ऋषि ने अपना दिवाना बना दिया। रियलिटी शो में सिंगर को कई तरह के चैलेंज फेस करने पड़े। ऋषि को शो के दौरान कई बड़ी हस्तियों ने सिंगिंग के ऑफर दिए थे। देश का सबसे बड़ा सिंगिंग रियलिटी शो जीतने के बाद ऋषि सिंह की किस्मत कितनी बदलती ये तो आगे देखने को मिलेगा। फिलहाल वे अपनी जीत का जश्र्न मना रहे हैं। 
 

Created On :   3 April 2023 5:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story