उर्फी जावेद ने किया आर्यन खान का समर्थन, कहा- हम दुष्कर्म के लिए समान आक्रोश क्यों नहीं दिखाते?

Bigg Boss OTT fame Urfi Javed came out in support of Aryan Khan
उर्फी जावेद ने किया आर्यन खान का समर्थन, कहा- हम दुष्कर्म के लिए समान आक्रोश क्यों नहीं दिखाते?
बिग बॉस ओटीटी उर्फी जावेद ने किया आर्यन खान का समर्थन, कहा- हम दुष्कर्म के लिए समान आक्रोश क्यों नहीं दिखाते?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद बॉलीवुड शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में इतर आई है। एनसीबी द्वारा हिरासत में लेने के बाद आर्यन पर कई आरोप लगाए गए है, कि वह एक क्रूज पार्टी में शामिल हुए थे, जहाँ ड्रग्स का सेवन किया जा रहा था। फिलहाल आर्यन हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है।

मामले में उर्फी ने कहा कि उसे शायद इस सदमे से बाहर आने में बहुत समय लगेगा। अदालत के फैसले से पहले ही लोग उसे सिर्फ इसलिए कोसने लगे हैं क्योंकि वह शाहरुख खान का बेटा है। हम दुष्कर्म और हत्याओं के लिए समान आक्रोश क्यों नहीं दिखाते। हमें अदालत के फैसले से पहले ही अभिनेताओं को शर्मसार करने की जल्दी रहती हैं। जब रेपिस्ट को शर्मसार करने की बात आती है तो हम इतनी जल्दी क्यों नहीं करते हैं?

Urfi Javed glamorous looks: हाई स्लिट ड्रेस में उर्फी जावेद का ग्लैमरस लुक,  देखें तस्वीरें - Television AajTak

उर्फी अपने एयरपोर्ट लुक्स और बड़े भैया की दुल्हनिया, मेरी दुर्गा और बेपनाह जैसे शो के लिए सुर्खियां बटोरने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेता, धार्मिक गुरु आरोपों का सामना कर रहे हैं। रेप के बाद भी लोग उन्हें पूजते हैं, और हम एक बच्चे के पीछे पड़े है जिसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन सार्वजनिक रूप से इतना मारा जा रहा है।

(आईएएनएस)

Created On :   13 Oct 2021 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story