आलिया का बर्थडे उनके ड्राइवर और हेल्पर के लिए बना खास, मिला ये खूबसूरत उपहार

आलिया का बर्थडे उनके ड्राइवर और हेल्पर के लिए बना खास, मिला ये खूबसूरत उपहार
आलिया का बर्थडे उनके ड्राइवर और हेल्पर के लिए बना खास, मिला ये खूबसूरत उपहार
आलिया का बर्थडे उनके ड्राइवर और हेल्पर के लिए बना खास, मिला ये खूबसूरत उपहार

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना 26 वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपने ड्राइवर और हेल्पर को खास तोहफा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने अपने ड्राइवर और हेल्पर को 50-50 लाख का चैक दिया। उनके ड्राइवर और हेल्पर उनकी पहली फिल्म से ही उनके साथ हैं।

आलिया जब करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट आफ ईयर की शूटिंग कर रही थी। तभी से उनके ड्राइवर और कंडक्टर उनके साथ हैं। वे हर सफर में उनके साथ रहे हैं, इसलिए आलिया ने उन्हें खास तोहफा दिया। उन्होंने दोनों को 50-50 लाख का चैक दिया, ताकि वे घर खरीद सकें। आलिया के जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने उन्हें स्पेशल अंदाज में विश किया था। 

आलिया के बर्थडे पर रणवीर देर रात अपनी लाल रंग की गाड़ी से आलिया के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की जींस और अपर पहना हुआ था। वे गाड़ी से उतरते ही तेजी से घर के अंदर चले गए और उन्हें खास अंदाज में विश किया। आलिया के बर्थडे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं रणबीर ने आलिया के लिए एक रोमांटिक हॉलीडे प्लान किया। उन्होंने यह हॉलीडे अमेरिका के कॉलोराडा में एस्पेन माउंटेन स्की रिजॉर्ट में प्लान किया है। बता दें यह रणबीर का फेवरेट हॉलीडे डेस्टीनेशन है। फिल्म प्रमोशन से ​फुरसत मिलते ही रणबीर और आलिया हॉलीडे पर जाएंगे। उम्मीद है यह आलिया का बेस्ट बर्थडे गिफ्ट होगा। 

आलिया भट्ट के जन्मदिन पर करण जौहर ने उन्हे खास गिफ्ट दिया। आज उनके​ बर्थडे पर फिल्म कलंक का एक पोस्टर रिलीज किया। इस पोस्टर के माध्यम से फिल्म में आलिया के लुक को वायरल किया गया है। पोस्टर में आलिया भट्ट बहुत ही सुंदर लग रही है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र में बिजी हैं। हालही में फिल्म का लोगो भव्य तरीके से लांच किया गया था। इसे प्रयागराज कुंभ में अच्छी लाइटिंग के बीच, आसमान में लांच किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ ​अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर और टीजर अभी तक लांच नहीं हुआ है। 

आलिया फिल्म कलंक में भी नजर आने वाली है। इस​ फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह उनकी ड्रीम फिल्म है। आलिया को बर्थडे पर करण ने आलिया का लुक रिलीज कर उन्हें बर्थडे सरप्राइज दिया था। इस फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, आदित्य राय कपूर और वरुण धवन हैं।  

Created On :   19 March 2019 7:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story