बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और बिग बॉस फेम राजीव अदातिया हुए कोजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनो सुर्खियो में बनी हुई हैं। हाल ही में, उनकी आने वाली वेव सीरीज आश्रम 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया था
जिसमें वो काफी बोल्ड अंदाज मे नजर आई थी। वेव सीरीज का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज को फैंस बहुत पसंद करते है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बोल्ड़ फोटोज के कारण भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अब एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक और वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, वीडियो में वे बिगबॉस फेम राजीव अदातिया के साथ डांस करती दिख रही है। दोनो वीडियो में काफी कोजी होते हुए भी नजर आ रहे है। ईशा का यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।
Created On :   17 May 2022 5:34 PM IST
Next Story












