गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए एशियाई हस्तियों में टॉप पर रहे BTS' V, कटरीना कैफ, शाहरुख खान भी टॉप 10 में शामिल 

BTS V tops Googles most searched Asian celebrities, Katrina Kaif, Shah Rukh Khan also in top 10
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए एशियाई हस्तियों में टॉप पर रहे BTS' V, कटरीना कैफ, शाहरुख खान भी टॉप 10 में शामिल 
सर्वाधिक सर्च की गई एशियाई हस्ती 2021 गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए एशियाई हस्तियों में टॉप पर रहे BTS' V, कटरीना कैफ, शाहरुख खान भी टॉप 10 में शामिल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए एशियाई हस्तियों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में भीरतीय सितोरों का दबदवा बना रहा, लेकिन इसके बावजूद भी टॉप पर बीटीएस बैंड के सदस्य वी को 2021 में Google पर सबसे अधिक बार सर्च किया गया है। वी को पूरे एशिया में लोगों ने जमकर सर्च किया, उनके फैंस की तादात भारत में भी कई ज्यादा है। 

कटरीना को मिला तीसरा स्थान

जिस लिस्ट में वी ने सबसे उपर जगह बनाई, उसमें उनके साथी बीटीएस स्टार जुंगकूक दूसरे और पार्क जिमिन चौथे स्थान पर रहे। टॉप 5 में जगह बनाने वाली दो महिला सेलेब्स हैं। भारत से बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ सबसे अधिक सर्च की जाने वाली स्टार रहीं, उन्होंने लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया। ब्लैकपिंक स्टार लिसा पांचवें स्थान पर रही। वहीं टॉप 10 सर्च में प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली, शाहरुख खान, सलमान खान और करीना कपूर खान शामिल हैं।

कैसे बनाई गई लिस्ट

गूगल द्वारा जारी की गई लिस्ट एक सर्वे करने के बाद जारी की जाती है, इस लिस्ट को तैयार करने के लिए  1 जनवरी 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक के आंकड़ों को एकत्र किया जाता है। इन मशहूर हस्तियों को ट्रेंडिंग सर्च के के आधार पर लिस्ट में स्थान दिया जाता है। 
इस साल की लिस्ट में मुख्य रूप से कोरिया और भारत की मशहूर हस्तियों का दबदबा बना रहा, यह एशिया के दो सबसे बड़े मनोरंजन उद्योग भी माने जाते हैं।
बता दें कि, बीटीएस ने हाल ही में "आधिकारिक विस्तारित समय के लिए आराम" लेने का फैसला किया था इसके बाद से वह चर्चा में बने हुए थे। बीटीएस मेम्बर कुछ वक्त के लिए अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और अपने नए एल्बम पर भी ध्यान देंगे।

Created On :   18 Dec 2021 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story