मशहूर गजल गायक भूपिन्दर सिंह का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Famous Ghazal singer Bhupinder Singh passed away, breathed his last in Mumbai hospital
मशहूर गजल गायक भूपिन्दर सिंह का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
नहीं रहे मशहूर गजल गायक मशहूर गजल गायक भूपिन्दर सिंह का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

डिजिटल डेस्क,मंबई।  मशहूर गजल गायक भूपिन्दर सिंह का मुंबई में सोमवार निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने बताया कि भूपिंदर सिंह का सोमवार शाम मुंबई में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से वह कई बीमारियों का सामना कर रहे थे, उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन भी था। 

मशहूर गजल गायक भूपिन्दर सिंह 82 साल के थे।भूपिन्दर सिंह का जन्म पंजाब प्रान्त की पटियाला रियासत में 8 अप्रैल 1939 को हुआ था।भूपिन्दर सिंह के पिता प्रोफेसर नत्था सिंह पंजाबी सिख थे। उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने पिता से ही प्राप्त की.उनकी पत्नी मिताली सिंह भी मशहूर गायिका हैं।शुरू-शुरू में भूपेन्द्र नें आकाशवाणी पर अपना कार्यक्रम पेश किया।आकाशवाणी पर उसकी प्रस्तुतियाँ देखकर दूरदर्शन केन्द्र, दिल्ली में उनको अवसर मिला। वहीं से उन्होंने वायलिन और गिटार भी सीखा। सन् 1968 में संगीतकार मदन मोहन ने आल इण्डिया रेडियो पर उसका कार्यक्रम सुनकर दिल्ली से मुंबई  बुला लिया था।  


मशहूर गजल गायक भूपिन्दर सिंह को सत्ते पे सत्ता,मौसम, आहिस्ता आहिस्ता, दूरियां, हकीकत जैसी  कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है। उसे बुलाया होगा,दिल ढूंढता है,  होके मजबूर मुझे, होके मजबूर मुझे,वो जो शहर था नाम, उनके कुछ प्रसिद्ध गीत हैं।  

Created On :   18 July 2022 4:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story