फास्ट एंड फ्यूरियस की फ्रेंचाइजी का 11वीं फिल्म के बाद होगा अंत

Fast and Furious franchise to end after 11th film
फास्ट एंड फ्यूरियस की फ्रेंचाइजी का 11वीं फिल्म के बाद होगा अंत
फास्ट एंड फ्यूरियस की फ्रेंचाइजी का 11वीं फिल्म के बाद होगा अंत
हाईलाइट
  • फास्ट एंड फ्यूरियस की फ्रेंचाइजी का 11वीं फिल्म के बाद होगा अंत

लॉस एंजेलिस, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। फास्ट एंड फ्यूरियस की आगामी 10वीं और 11वीं फिल्म के रिलीज होने के बाद काफी लंबे समय से चली आ रही इस फ्रेंचाइजी का अंत हो जाएगा।

वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन लिन इन आखिरी दो फिल्मों का निर्देशन करेंगे, जिन्होंने सीरीज की तीसरी, चौथी, पांचवीं, छठी और नौवें किस्त का निर्देशन किया है।

फास्ट 9 सहित इस फ्रेंचाइजी की अब तक आठ फिल्में आई हैं। कुछ मार्केट्स में फास्ट 9 को एफ 9 के नाम से भी पुकारा जा रहा है। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होने वाली है। पहले यह मई, 2020 में जारी होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे टाल दिया गया।

फास्ट 9 या एफ 9 में विन डीजल, मिशेल रोड्रिग्ज, जोर्डाना ब्रियुस्टर, लुकास ब्लैक, हेलेन मिरेन, चार्लीज थेरॉन और सुंग कांग सहित कई और सितारें नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कलाकारों की सूची में जॉन सीना को भी शामिल किया गया है। फिल्म में वह जैकॉब का किरदार निभाएंगे, जो डोम टेरेटो (डिजेल द्वारा निभाया गया किरदार) का भाई है।

एएसएन/एसजीके

Created On :   22 Oct 2020 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story