राजू श्रीवास्तव के लिए फैंस से लेकर फ्रेन्ड्स तक ने मांगी दुआ, कहा राजू भाई, हिम्मत मत हारना

From fans to friends prayed for Raju Srivastava, said Raju Bhai, dont lose heart
राजू श्रीवास्तव के लिए फैंस से लेकर फ्रेन्ड्स तक ने मांगी दुआ, कहा राजू भाई, हिम्मत मत हारना
राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक राजू श्रीवास्तव के लिए फैंस से लेकर फ्रेन्ड्स तक ने मांगी दुआ, कहा राजू भाई, हिम्मत मत हारना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद  दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। बुधवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद से उनके फैंस उनकी बिगड़ती हालत से चिंता में डूब गएं, कई जगह पूजा का आयोजन किया जा रहा है और सभी उनके जल्दी  ठीक होने के लिए दिल से दुआएं मांग रहे हैं। राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने अब अपने पति के हेल्थ पर एक अपडेट शेयर करते हुए मीडिया को जानकारी दी है कि राजू की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनका अच्छे तरीके से इलाज कर रहे हैं।

शिखा ने दिया हेल्थ अपडेट
शिखा श्रीवास्तव ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, "राजू अभी स्थिर है। डॉक्टर उनका अच्छे से इलाज कर रहे हैं। राजू जी एक फाइटर हैं और वह हम सभी के बीच जल्द वापस आएंगे। हमें आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं की जरूरत है।"  इसी के साथ उन्होंने मीडिया और फैंस से राजू के हेल्थ को लेकर अफवाहें न फैलाने की भी रिक्वेस्ट की है। उन्होंने कहा की फर्जी खबरें परिवार का मनोबल तोड़ती हैं।

सेलेब्स ने की प्राथना
मीडिया से बात करते हुए शिखा ने कहा कि परिवार को ऐसे नाजुक समय में निगेटिविटी नहीं चाहिए, "वह लड़ रहे हैं। इसलिए कृपया गलत खबर न फैलाएं।" वहीं कॉमेडियन के लिए कई सेलेब्स भी प्राथना कर रहे हैं। शेखर सुमन, राजपाल यादव, जाने माने गीतकार मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड कर राजू के जल्द ठीक होने की कामना की है।

कुछ दिन पहले जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय राजू को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें नई दिल्ली के एम्स ले जाया गया, जहां उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उस वक्त से राजू लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर आईसीयू में भर्ती हैं।

Created On :   19 Aug 2022 6:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story