प्यार में हार, मांग में सिंदूर, सेक्रेटरी से बायसेक्सुअल रिश्ते..पढ़ें रेखा की जिंदगी के ये किस्से

प्यार में हार, मांग में सिंदूर, सेक्रेटरी से बायसेक्सुअल रिश्ते..पढ़ें रेखा की जिंदगी के ये किस्से

डिजिटल डेस्क,मुंबई। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा, हमेशा विवादों से एक खास किस्म का रिश्ता रखने वाली रेखा आज 64 साल की हो गई हैं। उम्र बढ़ रही है जमाना करवट ले रहा है, मगर रेखा की खूबसूरती अब भी वैसे ही बरकरार है।उन्होंने जो स्टारडम हासिल किया, उसके लिए उन्हें कड़ा संघर्ष और कई विवादों का सामना करना पड़ा है।  रेखा की जिंदगी में कई किस्से और राज दफन हैं। जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कई ऐसे किस्सों के बारे में। 

यासीर उस्मान ने बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा पर एक किताब लिखी है, जिसका नाम है ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी.’ इस किताब में न सिर्फ रेखा के फिल्मी करियर, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिससे आप शायद ही वाकिफ हों.

15 साल की रेखा को सीन के बहाने एक्टर ने किया था किस

हिन्दी सिनेमा में भी रेखा ने 15 साल की उम्र में काम करना शुरू किया। अपनी पहली ही फिल्म में रेखा को एक बेहद अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा था।जी हां, ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ के जरिए रेखा ने अपनी जिंदगी का वो दर्द बयां किया जो उन्हें महज 15 साल की उम्र में झेलना पड़ा। ये वाकया है फिल्म "अनजाना सफर" की शूटिंग के दौरान का, जहां रेखा के साथ कुछ ऐसा हुआ जो बेहद दर्दनाक था।

दरअसल फिल्म अंजाना की शूटिंग कर रहीं थी और फिल्म में उनके हीरो विश्वजीत चटर्जी थे। एक सीन में रेखा और विश्वजीत के बीच अंतरंग सीन होना था, लेकिन इस बारे में उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी। निर्देशक और हीरो ने आपस में सीन को लेकर एक ऐसी योजना बना ली थी जिसके बारे में उन्होंने रेखा को नहीं बताया। निर्देशक के एक्शन बोलते हुए हीरो विश्वजीत ने पहले रेखा को अपनी बाहों में ले लिया। लेकिन अचानक ही विश्वजीत ने रेखा को चूमना शुरू कर दिया। रेखा को इस किसिंग सीन के बारे में कुछ नहीं पता था। फिल्म की शूटिंग के समय मौजूद स्टाफ तालियां बजाने लगा। विश्वजीत लगातार 5 मिनट तक रेखा को किस करते रहे। उसके बाद निर्देशक ने कट बोला और सीन खत्म हुआ। पूरे सीन के दौरान रेखा ने आंखें कसकर भींच रखी थीं लेकिन सीन खत्म होने के बाद जब उन्होंने आँखें खोलीं तो वो आंसुओं से भरी हुई थीं। पहली फिल्म में उन्हें ये एहसास हो गया था कि इस इंडस्ट्री में काम कैसे करना है।

ये किसिंग सीन काफी समय तक सुर्खियों में बना रहा। इस पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाने की कोशिश की थी, जिसके बाद ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि अमेरिका की "लाइफ मैग्जीन" में इस पर कवर स्टोरी छपी थी। जिसका टाइटल था- "द किसिंग क्रायसिस ऑफ इंडिया"।

जितेंद्र ने कह दिया था डोरमैट

इसक बाद रेखा फिल्मों के साथ-साथ विवादों के लेकर चर्चा में रहने लगीं। रेखा लगातार काम करती गईं। उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला, लेकिन असल जिंदगी में वो कभी सच्चा प्यार हासिल नहीं कर पाईं। रेखा का नाम कई अभिनेताओं से जुड़ा, लेकिन उनका रिश्ता किसी से भी ज्यादा दिन चल नहीं पाया। 

रेखा का नाम जितेंद्र से जुड़ा तो उन्होंने अपने रिश्ते को नकारते हुए कह दिया था कि "वो मेरे लिए सिर्फ एक डोरमैट की तरह हैं, जिसे घर के अंदर सजाया नहीं जाता" हालांकि जितेंद्र से उनके रिश्ते पर उन्होंने खुद कभी कुछ नहीं कहा। जितेंद्र इस तरह उन्हें डोरमैट कहने के बाद वो चुप ही रहीं, लेकिन फिर कभी रेखा ने उनके साथ काम नहीं किया। 

विनोद मेहरा की मां ने चप्पल दिखा कर किया था घर से बाहर 

विनोद मेहरा और रेखा का प्यार कुछ परवान चढ़ा। विनोद ने रेखा से मंदिर में शादी की, लेकिन जब वो दोनों कोलकाता से शादी करने के बाद मुंबई लौटे तो नई नवेली दुल्हन रेखा का स्वागत चप्पल से किया गया। रेखा की सास कमला इस शादी को लेकर बेहद नाराज थीं। जैसे ही रेखा आशीर्वाद लेने के लिए झुकीं तुरंत उनकी सास ने उन्हें धक्का दे दिया। उन्होंने रेखा को मारने के लिए चप्पल भी निकाली और उन्हें घर में घुसने से मना कर दिया। रेखा, विनोद के घर जाकर उनकी मम्मी के लिए फिश बनाती थीं। ताकि कमला मान जाए। लेकिन कमला ने न फिश खाई और मानी नहीं। रेखा को डर सताने लगा कि कहीं विनोद भी उन्हें छोड़कर न चले जाएं और एक दिन दोनों के झगड़े में रेखा ने जहर खा लिया, हालांकि उन्हें कुछ नहीं हुआ और ठीक हो गईं, लेकिन इसके बाद विनोद उनसे दूर हो गए।

रेखा के लिए अमिताभ ने छोड़ दिया था घर

इसके बाद रेखा का नाम शादीशुदा अमिताभ बच्चन से जुड़ा। बॉलीवुड की सबसे चर्चित अधूरी प्रेम कहानियों में से एक है अमिताभ और रेखा की कहानी जो कभी परवान नहीं चढ़ सकी। हलांकि कहा जाता है कि अमिताभ अपने दो बच्चों और पत्नी जया को छोड़ रेखा के घर जा कर रहने लगे थे, लेकिन ये जया का भी अपने पति के प्रति प्रेम था जो उन्हें वापस अपनी ओर ले आया।

इस प्रेम कहानी में रेखा का दिल तो जरूर टूटा लेकिन उन्होंने दुनिया के सामने इसका रोना-धोना करने की बजाय इस गम को हमेशा के लिए अपने सीने में दफन कर लिया।

रेखा की मांग में सिंदूर देख रो पड़ीं थीं जया

रेखा का सिंदूर, जया के आंसू ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी का मौका था, जहां रेखा सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ पहुंचीं। इस शादी में अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन और उनके माता-पिता समेत फिल्म जगत के सारे दिग्गज मौजूद थे। अचानक वहां रेखा पहुंची, जिन्होंने सफेद साड़ी पहनी थीं। माथे पर लाल बिंदी और सिंदूर था। जया काफी देर तक खुद को संभाले रहीं, लेकिन बाद में रोने लगीं। रेखा ने बाद में कहा कि वो शूटिंग से सीधे शादी में पहुंची थीं, इसलिए सिंदूर-मंगलसूत्र था। उन्होंने एक बार ये भी कहा, "मैं जिस शहर से आती हूं, वहां सिंदूर लगाना फैशन का हिस्सा है।

पति मुकेश की मौत पर भी नहीं लौटीं थीं रेखा

कई साल अकेले रहने के बाद रेखा ने दिल्ली के बिजनसमैन मुकेश से शादी कर ली। ये शादी रेखा के पति की मौत पर जा कर खत्म हुई। शादी के बाद जब दोनों हनीमून पर गए तब रेखा को एहसास हुआ कि वो एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं। शादी के तीन महीने बाद ही वो दिल्ली से मुंबई आ गई और रेखा से दूरी के गम में मुकेश ने उन्हीं के दुपट्टे से फांसी लगा ली। 

रेखा को जब पति की मौत खबर दी गई तब वो विदेश में फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं, खबर मिलने के बावजूद वो पति के अंतिम दर्शन के लिए नहीं आई। जिसके बाद मुकेश के परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने रेखा को कोसा था। जिसमें सुभाष घई और अनुपम खेर जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। विधवा होने के बाद भी वो आज भी सिंदूर लगाती हैं। 2008 में उन्होंने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें लोगों की प्रतिक्रिया से फर्क नहीं पड़ता है। 

सेक्रेटरी फरजाना के साथ हैं रेखा के सेक्युअल संबंध!

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की जिंदगी का एक रहस्य ऐसा है जिससे अभी तक पर्दा नहीं उठा है। शायद ये रहस्य रेखा के साथ ही दफ़न हो जाएं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रेखा पर एक महिला के साथ सेक्शुअल संबंध होने का भी आरोप लग चुका है, लेकिन इस पर भी रेखा ने आजतक कोई सफाई नहीं दी है।

दरअसल, एक महिला को रेखा के साथ अक्सर पार्टियों और अवॉर्ड्स शो में देखा जा चुका है। ससंद में भी ये महिला रेखा के साथ देखी गई हैं। जर्नलिस्ट मोहनदीप की बुक मेें "Eurekha" में इस लेडी के साथ रेखा के सेक्शुअल संबंधों का दावा किया गया है। रेखा के साथ नजर आने वाली इस महिला का नाम फरजाना है। दोनों के संबंधों को लेकर अक्सर अटकलें लगाई जाती रही हैं। मोहनदीप ने बुक में रेखा और फरजाना के संबंधों का जिक्र मिलता है। किताब दावा करती है कि रेखा के सेक्शुअल संबंध उनकी सेक्रेटरी फरजाना से हैं। इतना ही नहीं, रेखा के पति मुकेश अग्रवाल की आत्महत्या की जवाबदार भी फरजाना को ही माना गया है।

फरजाना का पहनावा और चेहरा पुरुषों जैसा है। ज्यादातर वो व्हाइट ड्रेस में ही दिखाई देती हैं। फरजाना हमेशा रेखा की परछाई के रूप में देखी जाती हैं। फरजाना और रेखा पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से साथ-साथ हैं। खबरों के मुताबिक, रेखा के बेडरूम में जाने की इजाजत बहुत कम लोगों को है। बताते हैं कि यहां रेखा की एक अलग ही दुनिया है। वैसे रेखा के काफी करीबी लोग इस बेडरूम में आ जा सकते हैं। फरजाना इन्हीं चुनिंदा लोगों में से एक हैं।

रेखा अपनी सेक्रेटरी फरजाना को बहन मानती हैं। इससे ज्यादा रेखा और फरजाना के संबंधों के बारे में ज्यादा कुछ जानने को नहीं मिलता। दोनों के संबंधों पर आजतक केवल अटकलें ही लगाई जाती रही है। कोई ऐसी वजह सामने नहीं आई है, जिसे देख यह विश्वास हो कि रेखा के फरजाना के साथ सेक्शुअल संबंध हैं।

Created On :   10 Oct 2017 4:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story