इंडोनेशियाई प्रशंसकों ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी

Indonesian fans pay tribute to Sushant Singh Rajput
इंडोनेशियाई प्रशंसकों ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी
इंडोनेशियाई प्रशंसकों ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, इंडोनेशिया में एक पार्क में बड़ी स्क्रीन पर सुशांत की हिट फिल्म एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी का गाना बजता दिखाई दे रहा है।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, वाह यह जानना और देखना बहुत अच्छा लग रहा है।

एक अन्य ने लिखा, इसने मुझे रुला दिया। सुशांत आप सभी सम्मान के पात्र हैं।

सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी के फंदे से लटकते हुए पाए गए थे। वह महज 34 साल के थे।

Created On :   18 Jun 2020 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story