कजरारे नैनों का जादू चलाने वाली प्रिया एक विज्ञापन के लेती हैं इतने रुपए

कजरारे नैनों का जादू चलाने वाली प्रिया एक विज्ञापन के लेती हैं इतने रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रातों-रात सोशल मीडिया पर कब्जा करने वाली विंक क्वीन प्रिया प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कोई वायरल वीडियो नहीं, बल्कि एक कमर्शियल एड शूट है। हाल ही में मुंबई के फिल्म सिटी में स्पॉट हुई प्रिया प्रकाश ने एक एड शूट के लिए 1 करोड़ की डील साइन की है।

इससे पहले भी प्रिया प्रकाश के इंस्टाग्राम में खुद के अकाउंट से एक पोस्ट के लिए 7.5 लाख चार्ज करने की खबरें चर्चा में थीं। इंस्टाग्राम में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, जिससे उन्हें ब्रैंड्स के प्रमोशन में काफी मदद मिलती है।

अपने कजरारे नैनों के जादू से सबको घायल करने वाली प्रिया जल्द ही मलयालम फिल्म "ओरू अदार लव" में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का गाना "मनिक्य मलाराय पूवी" काफी वायरल हुआ था। मगर किसी भी एड कमर्शियल के लिए इतनी ज्यादा फीस लेने वाली वो पहली न्यूकमर हैं। उन्होंने इस शुक्रवार की सुबह फिल्म सिटी में एड शूट किया। ये एक काफी गार्डेड शूट था और प्रिया के चारों ओर बॉडी गार्ड्स तैनात थे।

इन खबरों के बाद ये कहना बिल्कुल गलत होगा कि प्रिया सिर्फ एक सोशल मीडिया स्टार हैं। वो रियल मीडियम में भी उतनी ही फेमस हैं, जितनी वर्चुअल मीडियम में हैं। 18 साल की इस एक्ट्रेस ने रातों-रात जो शोहरत हासिल की है, वो किसी और सेलेब्रिटी के बस की बात नहीं है। "ओरू अदार लव" के उस विंक वीडियो के वायरल होने के बाद से ही प्रिया प्रकाश एक जाना-माना चेहरा बन गईं हैं। वो सोशल मीडिया स्टार काइली जेनर और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दुनिया की तीसरी सिलेब्रिटी हैं, जिन्होंने सबसे जल्दी 600k फॉलोवर्स का मार्क क्रॉस किया है।

सूत्रों की मानें तो उनके रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म "सिम्बा" में लीड रोल प्ले करने की खबरें सामने आ रही हैं। फैंस भी जल्द से जल्द उनकी बॉलीवुड में एंट्री के लिए बेकरार हैं। अब देखना होगा कि कब ये सदर्न ब्यूटी मायानगरी मुंबई में अपने कदम रखती है।

Created On :   9 July 2018 6:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story