यादें: इरफान खान को मिले थे ये अवॉर्ड, एक्टिंग से बनाई थी हर दिल में खास जगह

Irrfan Khan was received these awards, made a special place in every heart with acting
यादें: इरफान खान को मिले थे ये अवॉर्ड, एक्टिंग से बनाई थी हर दिल में खास जगह
यादें: इरफान खान को मिले थे ये अवॉर्ड, एक्टिंग से बनाई थी हर दिल में खास जगह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले फिल्म अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इरफान ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई है, जिसे लोग कभी नहीं भूल सकेंगे। इरफान की एक्टिंग के मुरीद बॉलीवुड के कई कलाकार भी हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में "मकबूल", "लाइफ इन अ मेट्रो", "द लंच बॉक्स", "पीकू", "तलवार" और "हिंदी मीडियम" जैसी कई फिल्मों में काम किया। इरफान को कई सारे अवॉर्ड से भी नवाजा गया, जिसमें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी शामिल है। यह अवॉर्ड उन्हें साल 2011 में मिला था।

इन फिल्मों के लिए मिला सम्मान
इरफान खान को "हिंदी मीडियम" के लिए बेस्ट एक्टर, "हासिल" में निगेटिव रोल के लिए, "लाइफ इन अ मेट्रो" में बेस्ट एक्टर, और "पान सिंह तोमर" में बेस्ट एक्टर क्रिटिक के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इरफान को "पान सिंह तोमर" के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। यही नहीं देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी इरफान को दिया गया। इरफान की एक्टिंग का जादू ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी छाया। उनकी एक्टिंग की सराहना को इस तरह से जाना जा सकता है कि उन्हें पेरिस में सेंट जीन डे लुज फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया था। यह अवॉर्ड उन्हें "लंचबॉक्स" फिल्म के लिए मिला था। वहीं दुबई में उन्हें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वर्ष  

फिल्म         कैटेगरी                

अवॉर्ड

2018 

हिंदी मीडियम   सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

IIFA अवार्ड

2018

हिंदी मीडियम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

फिल्मफेयर अवार्ड

2017

हिंदी मीडियम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

स्क्रीन अवार्ड

2013

पान सिंह तोमर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

स्क्रीन अवार्ड

2013

पान सिंह तोमर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

नेशनल फिल्म अवार्ड

2008

लाइफ इन ए मेट्रो सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

फिल्मफेयर अवार्ड

2009 

स्लमडॉग मिलियनेयर  उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड

2004

हासिल बेस्ट विलन

फिल्मफेयर अवार्ड

2013 

पान सिंह तोमर     सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड

2008 

लाइफ इन ए मेट्रो सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

IIFA अवार्ड

2014 

लंचबॉक्स           सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

एशियाई फिल्म पुरस्कार

2008

द नेमसेक           सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

स्टारडस्ट अवार्ड

2008 

लाइफ इन ए मेट्रो   सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

गिल्ड अवार्ड

2016 

पीकू           सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

स्क्रीन अवार्ड

2014 

लंचबॉक्स         स्टार वर्डिक्ट

स्टार गिल्ड अवार्ड

2011

  अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए

IIFA अवार्ड

2015 

तलवार           द स्टार ऑफ द ईयर (पुरुष)

स्टारडस्ट अवार्ड

 

Created On :   29 April 2020 7:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story