आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही फिल्म “जलेबी”, दमदार रोल में दिखेंगी नागपुर की पूर्ति

jalebi movie release date and review film jalebi actress Arya Poorti
आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही फिल्म “जलेबी”, दमदार रोल में दिखेंगी नागपुर की पूर्ति
आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही फिल्म “जलेबी”, दमदार रोल में दिखेंगी नागपुर की पूर्ति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की फिल्म जलेबी इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। मशहूर निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की इस अपकमिंग फिल्म जलेबी में नागपुर की पूर्ति आर्य भी नजर आएंगी। इसमें पूर्ती देव यानी वरुण मित्रा की बहन का रोल प्ले कर रही हैं। पूर्ती का कहना है कि ये उनके लिए सम्मान की बात है कि जलेबी में उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला। पूर्ति आर्य कहती हैं कि एक्टिंग का सपना तभी सच हो सकता है, जब समर्पण और धैर्य हो। एक्टिंग एक कला है।

फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने भरपूर सराहा है। माना जा रहा है कि जलेबी रिलीज के पहले दिन 2 करोड़ तक कमाई कर सकती है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोमांटिक फिल्म जलेबी के गाने और ट्रेलर को काफी अच्छा रिसपॉन्स मिला है। फिल्म दो किरदारों के इर्द गिर्द घूमती दिखेगी। इस फिल्म से वरुण मित्रा अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। जब्कि रेहा चक्रवर्ती कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जलेबी फिल्म के गाना तुम से काफी चर्चा में है। इसमें काफी बोल्ड किसिंग सीन है।

पूर्ति सेंटर प्वाइंट स्कूल की छात्रा रह चुकी हैं। वे कहती हैं कि भले ही उनका कर्मक्षेत्र मुंबई हो, लेकिन वे नागपुर को नहीं भूल सकती हैं। उन्हें कड़ी मेहनत करना पसंद है। पूर्ति ने बताया कि वे पढ़ाई के लिए मुंबई गई थीं। 2015 में उन्होंने एक ऑडिशन दिया। कुछ दिनों बाद उन्हें बुलावा गया। जिससे उन्हें ब्रेक मिल गया। प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि वे शूट के लिए तैयार रहें। उनका पहला सीरियल ‘नारायण नारायण’था। इसके लिए उन्होंने वरोड़ा में कई दिनों तक शूटिंग कीं। पूर्ति एनआईएफटी मुंबई से फैशन स्टाइलिंग का कोर्स कर चुकी हैं। वे प्यार तूने क्या किया, अदालत, चलती का नाम गाड़ी, एजेंट राघव जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं।

 

Created On :   11 Oct 2018 7:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story