Jahnavi Kapoor Birthday: श्रीदेवी के लिए हमेशा खास होता था जानू का बर्थडे, इस तरह कर रही हैं सेलिब्रेट

Jahnavi Kapoor Birthday: श्रीदेवी के लिए हमेशा खास होता था जानू का बर्थडे, इस तरह कर रही हैं सेलिब्रेट

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर आज अपना 22 वां जन्मदिन मना रही हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मी जाहन्वी फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं। यह जाहन्वी कपूर का दूसरा बर्थडे है, जो मां के बिना है। आज भी जब किसी इवेंट के दौरान श्रीदेवी से जुड़ी कोई बात उनके सामने आती है तो जाहन्वी भावुक हो जाती है। जाहन्वी चाहती थी कि उनका फिल्म डेब्यू मां के सामने हो, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जाहन्वी की फिल्म ​धड़क के रिलीज होने से पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था। उनकी मां हमेशा उनका बर्थडे बहुत खास अंदाज में मनाती थी। मां की इसी खुशी के चलते जाहन्वी अपने बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। 

Created On :   6 March 2019 3:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story