कियारा ने सिखाया पैपाराजी को डांस, यहां दखें वायरल वीडियो
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी ड्रेसिंग सेंस और कमाल की एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी एक के बाद एक आ रही फिल्मों कई वजह से लाइम लाइट में बनी हुई हैं। हाल कियारा की फिल्म भूल-भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था, अब वो अपनी दूसरी फिल्म जुग-जुग जियो से सभी का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग नाच पंजाबन सभी को डांस करने के लिए मजबूर कर देता है, कियारा ने अपने घर के बाहर आए पैपाराजी को भी इस गाने पर डांस करना सिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। व्हाइट प्रिंटेड टाई-डाई टिशर्ट और शॉर्ट में डांस सिखाती कियारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं, यहां देखें ये डांस वीडियो।
Created On :   13 Jun 2022 5:24 PM IST
Next Story












