एक बार फिर साथ नजर आये मलाइका-अर्जुन, दिखीं नजदीकियां

एक बार फिर साथ नजर आये मलाइका-अर्जुन, दिखीं नजदीकियां

डिजिटल डेस्क । बॉलीवुड में स्टाइल आइकॉन कही जाने वाली मलाइका अरोरा खान पिछले काफी वक्त से एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में है। खबरों की माने तो मलाइका ने अरबाज खान से अपनी 19 साल की शादी अर्जुन की वजह से ही तोड़ दी। दोनों की बढ़ती नजदीकियों से अरबाज और मलाइका के बीच दूरियां आई और बात तलाक तक पहुंच गई। तलाक के बाद से अर्जुन-मलाइका की शादी की खबरें तेज हो गई हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है।पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन को मुंबई में एक डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों की एक तस्वीर ने एक बार फिर बॉलीवुड का माहौल गर्म नजर आ रहा है। अब ऐसे में इन दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

 

पार्टी करते दिखे अर्जुन-मलाइका

हाल ही में संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की जिसमें मलाइका, अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं और वहां उनके साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद हैं। वहीं तस्वीर में अर्जुन और मलाइका के अलावा सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान भी नजर आ रही हैं। वहीं मलाइका की पूर्व देवरानी यानी सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव खान भी नजर आ रहीं हैं।


सोशल मीडिया पर आई इस तस्वीर में मलाइका, अर्जुन कपूर के बेहद नजदीक बैठी नजर आ रही हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि ये जोड़ी अब अपने रिलेशन को लेकर धीरे-धीरे सभी के सामने आ रही है। बता दें हाल ही में अरबाज और मलाइका का तलाक हुआ था जिसके बाद अरबाज भी अब अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आते हैं। वहीं पिछले दिनों "इंडियाज गॉट टैलेंट" में अर्जुन-मलाइका के बीच करीबी साफ नजर आई। दोनों जब मंच की ओर बढ़ रहे थे तो एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। दोनों ने साथ में डांस भी किया। इससे पहले उन्हें लैक्मे फैशन वीक में साथ देखा गया था।  यही नहीं हाल ही में अर्जुन और मलाइका की शादी की चर्चा भी काफी तेज हो गई थी। जिसमें खबरें थी कि ये जोड़ी अगले साल शादी कर लेगी। बहरहाल अर्जुन और मलाइका की तरफ से इन सभी रुमर्स पर कोई भी जवाब नहीं आया है।

 

Created On :   17 Nov 2018 5:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story