मलाइका अरोड़ा ने अपने बोल्ड लुक से बिखेरा जलवा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। थाई-हाई स्लिट गाउन से लेकर खूबसूरत साड़ियों तक, वह सब बेहद खूबसूरत दिखती हैं। हाल ही मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। मलाइका ने इस बार अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को काफी इम्प्रेस किया है। उन्होंने ब्लैक ब्रैलेट के साथ बॉटल ग्रीन वेलवेट को-ऑर्ड सेट को पेयर किया था। मलाइका ने इस आउटफिट को स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस के साथ बड़े पन्ना पेंडेंट और डायमंड ब्रेसलेट के साथ पेयर किया। मोनोक्रोम लुक को एक प्लेटफॉर्म न्यूड हील्स और एक क्लच के साथ कंप्लीट किया गया। यहां देखे मलाइका का ग्लैमरस अवतार।
Created On :   28 Dec 2021 12:00 PM IST
Next Story












