मानुषी छिल्लर हरियाणा में कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी

Manushi Chhillar to make people aware of Kovid-19 in Haryana
मानुषी छिल्लर हरियाणा में कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी
मानुषी छिल्लर हरियाणा में कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी
हाईलाइट
  • मानुषी छिल्लर हरियाणा में कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया भर में कोविड-19 के इस प्रकोप के बीच पूर्व मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर अपने गृह राज्य हरियाणा के लोगों को एकांतवास और सार्वजनिक जगहों से दूरी जैसी चीजों के बारे में जागरूक करेंगी। मानुषी को इस नेक पहल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शामिल किया गया है।

मानुषी वीडियो के जरिए यहां के लोगों से इस बात की अपील करेंगी कि कोविड-19 महामारी से इस जंग में जीत हासिल करने के लिए कृपया वे अपने-अपने घरों में रहें।

मानुषी इस बारे में कहती हैं, आज पूरा देश संकट की स्थिति में है और इस देश का नागरिक होने के नाते यह मेरा कर्तव्य है कि मैं इस महामारी के बारे में हर संभावित तरीके से अपने देशवासियों को जागरूक करूं। हरियाणा से मेरी जड़ें जुड़ी हुई हैं और मैं अपने राज्य के भाई-बहनों को प्रभाावित करने वाली चीजों पर अपनी आवाज उठाने के लिए बेहद जिम्मेदार हूं।

मानुषी उम्मीद करती हैं कि यह वीडियो ही हर एक तक पहुंचे और कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करने में उनकी मदद करें।

Created On :   27 March 2020 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story