इस साल बॉलीवुड के कई पुराने गानों को किया गया रीमिक्स, लोगों ने उड़ाया जमकर मजाक 

Many old Bollywood songs were remixed this year
इस साल बॉलीवुड के कई पुराने गानों को किया गया रीमिक्स, लोगों ने उड़ाया जमकर मजाक 
ईयर एंडर 2022 इस साल बॉलीवुड के कई पुराने गानों को किया गया रीमिक्स, लोगों ने उड़ाया जमकर मजाक 

डिजिटल डेस्क मुंबई। एक समय था जब बॉलीवुड फिल्में बेहतरीन गानों के कारण ही पहचानी जाती थी। लेकिन अब गानों में वो बात नहीं रही। इसका कारण है पुराने गाने को रीमिक्स करके रिलीज करना। बीते कई दिनों से बॉलीवुड में ये सिलसिला चालू है। इस साल भी बॉलीवुड के कई गाने रीमिक्स किए गये। जो पूरे साल चर्चा में रहे। वहीं कुछ लोगों को गाने पसंद आए पर ज्यादातर लोगों ने गानों का मजाक उड़ाया और इसे अच्छे गानों के साथ खिलवाड़ बताया। इस साल  एन एक्शन हीरो, गलियां रिटर्न्स- एक विलेन रिटर्न्स,"मैंने पायल है छनकाई" , "कोका 2.0" जैसे कई गानों को रीमिक्स किया गया। 

मैंने पायल है छनकाई रीमिक्स
मैंने पायल है छनकाई गाना 90 के दशक का फेमस गाना था। नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी पाठक के गाने "मैंने पायल है छनकाई" का रीमिक्स वर्जन रिलीज किया था। इस गाने को सुनने के बाद नेहा कक्कड़ को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस गाने फाल्गुनी पाठक ने भी नेहा को फटाकार लगाई थी। 

कोका 2.0- लाइगर
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर "लाइगर" बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस फिल्म का रीमिक्स गाना  "कोका 2.0" भी लोगो को पसंद नहीं आया था। इस गाने के रिलीज होने के बाद से ही लोगों ने सोशल मीडिया इसे खूब ट्रोल भी किया था।  

गलियां रिटर्न्स- एक विलेन रिटर्न्स

रीमिक्स करके बनाया गया ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का गाना ‘गलियां रिटर्न्स’ पूरी तरह से फ्लॉप रहा। एक था विलेन मूवी का गाना गलियां हिट गाना था। वही ओरिजनल गाने को पसंद करने वाले कई लोगों का कहना था कि बॉलीवुड को बिना वजह ही रीमिक्स करके गानों को खराब करता है। 

दुपट्टा तेरा सतरंग दा- जुगजुग जियो

‘दुपट्टा’ पंजाबी सांग ‘दुपट्टा तेरा सतरंग दा’ का रीमिक्स किया गया है। इस रीमेक्स वर्जन में लोगों रो वो फील नहीं आई जो इसके ओरिजनल वर्जन में थी। वहीं फिल्म मेकर  को रीमिक्स गाने ‘नच पंजाबन’ के लिए भी जमकर ट्रोल किया गया था।

आप जैसा कोई- एन एक्शन हीरो

यह गाना नाजिया हसन द्वारा गाए गए क्लासिक पुराने गाने "आप जैसा कोई" का रीमिक्स है।लोगो को रीमिक्स गाना बिल्कुल पसंद नही आया था। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मांग की कि बॉलीवुड पुराने क्लासिक्स को बर्बाद करना बंद करे। रीमेक्स गाने में मलाइका अरोड़ा और आयुष्मान खुराना नजर आए थे।

जेदा नशा- एन एक्शन हीरो 

"एन एक्शन हीरो" का एक और सांग "जेदा नशा" भी रीमिक्स है। अमर जलाल और आईपी सिंह के इस रीक्रिएटेड वर्जन कई लोगों को पसंद नहीं आया था। इस गाने में आयुष्मान और नोरा फतेही डांस करते नजर आए थे। 

क्या बात है- गोविंदा नाम मेरा

हार्डी संधू के फेमस गाने ‘क्या बात है’ के रीमिक्स "क्या बात है 2.0" को हाल ही में रिलीज किया गया है। करण जौहर की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ के नए गाने में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी नजर आए हैं। इसे लोग ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं।


 

Created On :   23 Dec 2022 9:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story