मराठी फिल्म एक्ट्रेस लालन सारंग का निधन, सीएम फडणवीस ने जताया शोक 

Marathi film actress Sarang passes away - CM condoles
मराठी फिल्म एक्ट्रेस लालन सारंग का निधन, सीएम फडणवीस ने जताया शोक 
मराठी फिल्म एक्ट्रेस लालन सारंग का निधन, सीएम फडणवीस ने जताया शोक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुप्रसिद्ध मराठी एक्ट्रेस लालन सारंग का 79 साल की आयु में निधन हो गया। शुक्रवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार उन्हें करीब एक महीना पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 दिसंबर 1938 को मुंबई में जन्मी सारंग कॉलेज के दिनों से ही थियेटर करने लगी थीं। एक्ट्रेस सारंग के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मराठी नाटक सम्मेलन की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ एक्ट्रेस सारंग के निधन से हमने कला से निष्ठा रखने वाले व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने रंगमंच का समर्थ इस्तेमाल प्रयोगशीलता के लिए किया। प्रवाह के विरूद्ध किरदार निभाने की चुनौती स्वीकारने का साहस दिखाकर अपनी अभिनय क्षमता को सिद्ध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सखाराम बाइंडर जैसे प्रसिद्ध नाटक में उनकी भूमिका दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगी।

Created On :   9 Nov 2018 2:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story