31 की हुईं परिणीति चोपड़ा, जानिए कैसा रहा इन्वेस्टमेंट मैनेजर से एक्ट्रेस बनने तक का सफर

31 की हुईं परिणीति चोपड़ा, जानिए कैसा रहा इन्वेस्टमेंट मैनेजर से एक्ट्रेस बनने तक का सफर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की बबली गर्ल यानी की परिणीति चोपड़ा आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर ही है। परिणीति चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 7 साल पूरे हो चुके हैं और "नमस्ते इंग्लैंड" स्टार पूरे 30 साल की हो चुकी है। बहुत कम लोग जानते होंगे हैं कि परिणीति चोपड़ा कभी हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं बल्कि साल 2009 में आई आर्थिक मंदी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला लिया। परिणीति बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल हॉनर्स करने के बाद साल 2009 में मैनचेस्टर से इंडिया लौटीं। विदेश में परिणीति बतौर इन्वेस्टमेंट मैनेजर काम कर रही थीं। परिणीति ने 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण भारत आना पड़ा था। इसके बाद परिणीति के बॉलीवुड करियर की शुरुआत हुई। 

Created On :   22 Oct 2018 7:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story