राघव चड्ढा से शादी की खबरों के बीच परिणीति को मिली गुड न्यूज, हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस फिल्म में आएंगी नजर 

Parineeti got good news amid news of her marriage to Raghav Chadha, Hath Laga Bada Project
राघव चड्ढा से शादी की खबरों के बीच परिणीति को मिली गुड न्यूज, हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस फिल्म में आएंगी नजर 
अपकमिंग फिल्म राघव चड्ढा से शादी की खबरों के बीच परिणीति को मिली गुड न्यूज, हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस फिल्म में आएंगी नजर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जितना फेम एक्टर-एक्ट्रेसेस को अपनी एक्टिंग और फिल्मों से मिलता है, उतना ही ये अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों कभी एयरपोर्ट पर, कभी लंच तो कभी डिनर पर कई बार साथ में स्पॉट किए गए हैं। जिसके बाद से दोनों की शादी की खबरे भी सुर्खियों में हैं। लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। एक्ट्रेस जल्द ही इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

इस फिल्म में आएंगी नजर
अफेयर की खबरों के बीच परिणीति के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। एक्ट्रेस साल 2021 में आई रोमांटिक फिल्म 'शिद्दत' के दूसरे पार्ट में नजर आने वाली हैं। फिल्म के मेकर्स ने  'शिद्दत 2' बनाने की घोषणा की है। इसके साथ यह भी जानकारी दी है कि परिणीति इस फिल्म का हिस्सा हैं। 'शिद्दत 2' में सनी कौशल 'जग्गी' के रोल में एक बार फिर नजर आने वाले हैं। बाते दें कि, इससे पहले राधिका मदान ने लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

राधिका मदान की भी होगी एंट्री
 इस बार फिल्म की कास्ट में परिणीति चोपड़ा को भी शामिल किया गया है। एक्ट्रेस इस फिल्म मे अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। लेकिन, फिल्म के दूसरे पार्ट में राधिका मदान होंगी या नहीं इस बात को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है, वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछले साल रिलीज हुई सूरज बरजात्या की फिल्म 'ऊंचाई' नजर आई थीं। इसके बाद अब परिणीति 'शिद्दत 2', 'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 

फैंस को है शादी का इंतजार
परिणीति इन दिनों नेता राघव चड्ढा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में है। बीतें दिनों जब प्रियंका अपनी पूरी फैमिली के साथ जब इंडिया आईं थी तो खबरें चल रहीं थी कि दोनों प्रियंका की उपस्थिति में सगाई करने वाले हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों ने इन खबरों पर चुप्पी साधे रखी है। वहीं, फैंस दोनों के रिलेशनशिप के कन्फर्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

Created On :   15 April 2023 7:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story