भारतीय संस्कृति से निक जोनस ने किया गृह प्रवेश! प्रियंका के साथ मनाई पहली दिवाली 

priyanka chopra and nick celebrate first diwali in their first home together in Los Angeles
भारतीय संस्कृति से निक जोनस ने किया गृह प्रवेश! प्रियंका के साथ मनाई पहली दिवाली 
विदेशी दिवाली भारतीय संस्कृति से निक जोनस ने किया गृह प्रवेश! प्रियंका के साथ मनाई पहली दिवाली 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अपनी पहली दिवाली लॉस एंजिलिस में सेलिब्रेट की। इस दिवाली पर उन्होंने अपने नए घर को शानदार तरीके से डेकोरेट करवाया। प्रियंका-निक की नए घर में पहली दिवाली को लेकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों इंडियन आउटफिट में कमाल के दिखाई दे रहे है।

Priyanka Chopra-Nick Jonas perform Diwali puja at their Los Angeles home.  See photos | Entertainment News,The Indian Express

बता दें कि, शादी के बाद निक और प्रियंका की ये पहली दिवाली थी। इन तस्वीरों में जहां प्रियंका ने आयवरी लहंगा पहना है तो, वहीं निक ने लाल कुर्ता-पायजामा। खास बात तो ये है कि, निक के पहनावे से लग ही नहीं रहा कि, वो विदेशी मूल के है। अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर की है। पहली तस्वीर में वो घर के आंगन में लगे झूले पर बैठी है और निक उनके पीछे खड़े है। दूसरी फोटो में प्रियंका सीढ़ियों पर बैठी है और तीसरी में मेन डोर पर। 

एक फोटो में ये कपल कोने में पोज दे रहे है, जिसमें उनके शादी की चुन्नी को दीवार पर फ्रेम करके डेकोरेट किया गया है। फोटोज के अलावा अभिनेत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों लोग आसमान के नीचे डांस करते हुए दिख रहे है। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा,"हमारे पहले घर में एक साथ हमारी पहली दीवाली...यह हमेशा खास रहेगी।...इस शाम को इतना खास बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आप सब मेरे ऐंजल हो....उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने हमारे घर और मेरी संस्कृति को न केवल पोशाक पहनकर बल्कि रात को नाच कर सम्मानित किया, आपने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं घर वापस आ गई हूं और सबसे अच्छे पति और साथी @nickjonas के लिए, आप वही हैं जो सपने बनते हैं। मुझे तुमसे प्यार है। मेरा दिल बहुत आभारी और थैंकफुल है।...दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Created On :   6 Nov 2021 7:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story